अब अजमेर के बच्चे देखेंगे तारामंडल, साइंस पार्क का शिलान्यास

उच्च शिक्षा मंत्राी श्रीमती किरण माहेश्वरी एवं श्री देवनानी ने रखी आधारशिला
15.20 करोड़ रुपए आएगी लागत, 20234 वर्ग मीटर में होगा फैलाव
सनशाइन गैलेरी, थ्री डी थियेटर और लर्निंग हब होगी विशेषता

अजमेर, 09 सितम्बर। उच्च शिक्षा मंत्राी श्रीमती किरण माहेश्वरी एवं शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर में 15.20 करोड़ की लागत से बनने वाले साइंस पार्क की आधारशिला रखी। पंचशील क्षेत्रा में करीब 20 हजार 234 वर्ग मीटर में बनने वाला यह साइंसपार्क 27 महीने में बन कर तैयार होगा। इसके तैयार होने के बाद अजमेर संभाग के लाखों विद्यार्थियों को विज्ञान के गूढ़ रहस्यों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। अब तक यह सुविधा दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और जयपुर जैसे बड़े शहरों में ही उपलब्ध थी।
उच्च शिक्षा मंत्राी श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर के विकास के लिए जमकर काम किया है। पिछले पौने पांच सालों में हमने शहर की तस्वीर बदल कर रख दी है। अजमेर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। आज प्रत्येक व्यक्ति को यह बदलाव दिखाई दे रहा है। हमने बेहतर शासन का वादा किया था। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की सरकार ने अपना प्रत्येक वादा निभाया है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर में साइंस पार्क संभाग के लोगों को बड़ी सौगात है। अब तक साइंस पार्क, तारामंडल आदि देखने के लिए हमें जयपुर, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था। अब अजमेर में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोहागल, माकड़वाली, हाथीखेड़ा, अजयसर एवं खरेकड़ी आदि गांवों में पेयजल, संस्कृत काॅलेज तथा अन्य सुविधाएं भी विकसित की हैं।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार के गठन के साथ ही हमने अजमेर के विकास के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। आज आनासागर झील पर साढ़े आठ किलोमीटर लम्बी चैपाटी शहर के विकास की कहानी खुद कहती है। सुभाष उद्यान, नगर वन उद्यान, हैरिटेज फिल्म लाइब्रेरी, चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, अजमेर के किले का जीर्णोद्धार सहित ऐसा कोई क्षेत्रा नहीं है, जिसमें विकास नहीं हुआ हो। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे के कार्यकाल में अजमेर का अभूतपूर्व विकास हुआ है। अजमेर के पर्यटन को नई गति मिल रही है। आने वाले समय में अजमेर राजस्थान का प्रमुख पर्यटन केंद्र होगा।
उन्होंने कहा कि अजमेर के साइंस पार्क में लोगों को विज्ञान की दुनिया के अद्भुत रहस्यों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहां तारामंडल, आकाशगंगा और सनशाइन गैलेरी के बारे में दृश्यात्मक जानकारी दी जाएगी। यह सब जानकारी एक वास्तविक अनुभव के रूप में हम सबके समक्ष होगी। दर्शकों को लगेगा कि यह सब हमारे सामने ही घटित हो रहा है। इसी तरह थ्री डी थियेटर में फिल्म सामने घटित होती दिखाई देगी। इनोवेशन लर्निंग हब और आउटडोर माॅडल्स में डायनोसोर, सोलर सिस्टम विद्र्याथियों को खूब लुभाएंगे। साइंस पार्क में बायोटेक, हर्बल, 130 सीटों की क्षमता वाला आॅडिटोरियम, पार्क और अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। राषट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की टीम की देखरेख में पार्क का निर्माण होगा।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री संदीप वर्मा ने कहा कि यह साइंस पार्क अजमेर के विज्ञान जगत के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। विद्यार्थियों को सीखने के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। जिला कलक्टर आरती डोगरा ने साइंस पार्क स्वीकृति की जानकारी देते हुए कहा कि इसका आधा खर्च स्मार्ट सिटी योजना के तहत वहन किया जाएगा। अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा निरूशुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद श्री प्रकाश मेहरा, धर्मेंद्र चैहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं क्षेत्रावासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!