पांच दिवसीय गणेशोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ

Beawar : A idol of Lord Ganpati on the occasion of Ganesh Chaturthi at Beawar, Rajasthan on Thursday, Sep 13, 2018. Photo by Sumit Saraswat
ब्यावर, 13 सितंबर। श्री श्याम परिवार की ओर से फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री सार्थ गणपति मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ गुरुवार को गणपति स्थापना से हुआ। परिवार के सुमित सारस्वत ने बताया कि श्याम भक्त ढोल की थाप पर झूमते हुए गणपति बप्पा को लेकर मंदिर आए। यहां पंडित विकास शर्मा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच गणपति बप्पा की स्थापना करवाई। उत्सव संयोजक चर्चित मंगल, मयंक सिंहल, निशांत मंगल, गौरव गर्ग के साथ सुनील सिंहल, सुनीता सिंहल, राजेंद्र मंगल, अमिता मंगल ने पूजा में भाग लिया। रात्रि में सजाई गई झांकियों में वृंदावन सा नजारा दिखाई दिया। श्याम दरबार, राधा-कृष्ण, झूले में लडडू गोपाल के साथ हनुमान के रूप में सजे महाकाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर मुखिया सुनील कौशिक, मोनिका कौशिका, सुनीता शर्मा, अंजू गर्ग, मोनिका शर्मा, वैजयंती अग्रवाल, मनीषा गर्ग, मनोज चौहान, दिलीप खत्री, अमित बंसल, मनोज शास्त्री, अंकुर मित्तल, दीपेश गोयल, अनिल मित्तल, अरुण अग्रवाल, संस्कार मंगल, विशाल वैष्णव सहित कई भक्तों ने धर्मलाभ लिया।

error: Content is protected !!