संगठनात्मक बैठक में अजमेर शहर से लगभग 400 पदाधिकारी भाग लेंगे

अजमेर 14 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के दिनांक 18 सितंबर को अजमेर संभाग के नागौर आगमन पर नागौर के स्टेडियम में आयोजित संभोग की संगठनात्मक बैठक में अजमेर शहर से लगभग 400 पदाधिकारी भाग लेंगे
18 सितंबर की नागौर बैठक में सभी अपेक्षित पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आज जिला अध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्षों व पार्टी के जिला पदाधिकारी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई
भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि नागौर बैठक में पार्टी के अजमेर शहर के सभी 67 शक्ति केंद्र भाजपा संयोजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी ,पार्टी के सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी भाजपा प्रदेश के तथा मोर्चों के वर्तमान में पूर्व पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक तथा पूर्व विधायक सांसद तथा पूर्व सांसद निकाय अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता भाग लेंगे
आज हुई बैठक में तय किया गया कि नागौर बैठक में जाने के लिए अजमेर महानगर के सभी 6 मंडलों के अनुसार सभी श्रेणियों के कार्यकर्ता पदाधिकारी जाएंगे इसके लिए मंडलवार जिम्मेदारियों सुनिश्चित की गई आज आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष की घीसू गढ़वाल, महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, मंत्री राजेश घाटे, रविंद्र जसोरिया ,सन्दीप गोयल, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सोहन शर्मा ,योगेश शर्मा ,दीपक शर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि शर्मा ,एससी मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीक खान, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनीष मारोठिया, ST मोर्चा अध्यक्ष मनीष मारोठिया ,मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष अनीश मोयल, आईटी विभाग के जिलाध्यक्ष अनुपम गोयल तथा विधि विभाग के जिला अध्यक्ष मनोज डिडवानिया सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे

error: Content is protected !!