पर्यावरण संरक्षण के लिए आलाप में उठे स्वर

आज दिनांक 16-9-18 को ‘पर्यावरण मित्र गणपति महोत्सव’ का चौथे दिन धूमधाम से मनाया गया।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि आज के अतिथि थे – प्रो बी पी सारस्वत , स्वायत्त शासन विभाग के उप निदेशक श्री किशोर कुमार , टूरिज्म अफसर श्री प्रद्युम्न कुमार ,डॉ विनीत गर्ग, ब्रह्माकुमारी योगिनी बहन, शिक्षाविद श्री सुरेश माथुर , संस्कृति स्कूल के प्रिंसिपल कर्नल ऐ के त्यागी , समाजसेविका गुलशा बेगम, डॉ दीपा अग्रवाल व् व्यवसायी महेंद्र शर्मा ।
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के सूत्रधार रहे डॉ रजनीश चारण जिन के गीतों की प्रस्तुति ने अजमेरवासियों को अपने स्थान से हिलने न दिया । तबले पर संगत राजकुमार सुनारिया ने दी।
सभी अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में यूनाइटेड अजमेर की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की व् इसे अनुकरणीय पहल बताया ।
अंत में आयोजन समिति की अध्यक्ष अनीता भार्गव ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया।

error: Content is protected !!