केकड़ी 16 सितंबर।
तेजा मेला के अवसर पर नगर पालिका द्वारा आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को नगर पालिका केकड़ी में संजय कटारिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ,इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल,मेला कमेटी संयोजक सुरेन्द्र जोशी ,कैलाश खण्डेलवाल,राजू चौधरी,ज्ञान प्रकाश राठी,सुरेश बेरवा ने अतिथियों का स्वागत किया,मैच का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कटारिया ने कहा कि तेजा मेला के अवसर पर पालिका द्वारा खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन निसन्देह सराहनीय है क्योंकि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है में सभी को शुभकामनाये देता हूं,मैच का शुभारंभ मुकाबला पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल व वासु होतचंदनी की टीम व शिव प्रकाश गर्ग व दिनेश गर्ग की टीम के बीच हुआ जिसमें अनिल मित्तल की टीम विजेता रही,
बैडमिंटन प्रतियोगिता : युगल में कुल 16 टीमो ने भाग लिया जिनमे से धर्मेंद्र जेन की टीम,मुकेश शर्मा की टीम,विजय शारदा की टीम सेमि फाइनल में पहुची,कल एक क्वाटर फाइनल अनिल मित्तल की टीम व मनोज कुमावत की टीम के मध्य होकर सेमि फाइनल व फाइनल मुकाबले होंगे।
कबड्डी के रोमांचक मुकाबलो ने दर्शकों को बांधे रखा
: रविवार को कबड्डी के कुल आठ मैच ,हुए युवा मोर्चा केकड़ी ने सुंपा को 3 अंक से सरसडी 2nd ने हिंगोनियाको 28 अंक से,लल्लाई 2nd ने धुंधरी को 23 अंक से ,अजगरा ने भगवानपुरा को 27 अंक से,सरसडी 1st ने गुलगांव को 61 अंक से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया,शारीरिक शिक्षक रामधन जाट ने बताया कि प्रथम क्वाटर फाइनल में लल्लाई ने रामपाली को 28 अंक से,लल्लाई 2nd ने सरसडी 2nd को 5 अंक से,जगदीश पूरा ने युवामोर्चा केकड़ी को 9 अंक से, हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया,शारीरिक शिक्षक सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि सोमवार को एक क्वाटर फाइनल व 2 सेमीफाइनल सहित फाइनल मुकाबले होंगे,प्रतियोगिता में शा शिक्षक तोताराम खटीक,गोपाल गुर्जर,नन्दलाल साहू,दिनेश चौहान ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया,
बालीबाल प्रतियोगिता
बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली व विकास अधिकारी बीरबल सिंह जानू व मंडी सचिव शेलेन्द्र बोरदिया ने किया बालीबाल प्रतियोगिता के लीग मैच पावर हाउस मैदान पर खेले गए जिसमें बिजयनगर ने श्री सीमेंट बयावर को ,केकड़ी ने मसूदा
को हराया,शेष 4 लीग मैच व फाइनल मुकाबले सोमवार को होंगे,