सम्मेलन में अजमेर महानगर से 500 पदाधिकारियों ने भाग लिया

अजमेर 19 सितंबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के नागौर आगमन पर नागौर में आयोजित अजमेर शहर जिला देहात जिला नागौर शहर जिला तथा नागौर देहात जिले के संगठनात्मक पदाधिकारियों के सम्मेलन में अजमेर महानगर से 500 पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें शक्ति केंद्र संयोजक ,भाजपा मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष ,जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक ,सांसद, पूर्व सांसद, निकाय अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सहित विभिन्न दायित्व वान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि नागौर में आयोजित इन चार जिलों की संगठनात्मक बैठक से संभाग में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है तथा राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा जी के नेतृत्व में पुणे भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने के श्री अमित शाह के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी संकल्पित हुई है यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की भूत इकाइयां शक्ति केंद्र प्रभारी तथा सभी मंडल इकाइयां वह जिले के लोग केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए अभूतपूर्व डेवलपमेंट के कार्यों को लेकर डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाएंगे तथा विकास के साथ पार्टी के विचार को लेकर जनता के बीच जाएंगे आज नागौर जाने वालों में शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष होकार सिंह लखावत महापौर धर्मेंद्र गहलोत भ्क् अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ,पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व विधायक बाबूलाल सिंगारिया, जिला महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा ,मुकेश खींची , बलराज कच्छावा , राजेश शर्मा, योगेश शर्मा ,राजकुमार लालवानी ,सतीश बंसल ,तिलक रावत , विकास सोनगरा , संदीप गोयल , रश्मि शर्मा , प्रशांत यादव ,मुकेश मीणा , जीतेन्द्र चौहान , मनीष मारोठिया सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद थे।

संदीप गोयल
जिला प्रचार मंत्री

error: Content is protected !!