केकड़ी 24 सितंबर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत लल्लाई में अन्न भंडारण गोदाम,शमशान स्थल विकास, 30 लाख की लागत से स्कूल में चार कमरों का शिलान्यास ,नाला व सड़क का लोकार्पण,स्कुल व खेल मैदान की चारदिवारि रर्सोई घर,मदन पूरा स्कूल में कमरों व विधायक कोष से सामुदायिक भवन सहित लगभग 2 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यो के शिलान्यास व लोकार्पण आज समारोह पूर्वक किये गए,समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम थे व विशिष्ट अतिथि प्रधान किशनलाल , दिनेश तोतला, हरिमोहन शर्मा, होणार सिंह, कैलास सिंह, प्रेम चंद शर्मा, रामेश्वर गोस्वामी, सुनील माहेश्वरी, सुखलाल जाट, दीप चंद, बन्ना लाल जाट, कजोड़ मल, थे।अध्यक्षता सरपंच बजरंग लाल बेरवा ने की ,इस अवसर पर अपने सम्बोधन में संसदीय सचिव गौतम ने ग्रामवशियो को बताया कि राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किये है हर पंचायत में सीनियर स्कूल व स्कुलो म लाखो रुपयों की लागत सेें कक्षा कक्ष निर्माण करवाये,गौरवपथ बनवाये,पीने के पानी सड़क,पशु चिकित्सा केंद्र सहित रिकार्ड विकास कार्य करवाये किसानों को कर्जमाफी पहली बार किसी राज्य सरकार ने की है तो वो भाजपा की राजस्थान सरकार ने की है केंद्र में मोदी जी ने किसानों को फसल खराब पर मुआवजे के लिए मापदंड बदले जिससे कम खराबे पर भी मुआवजा मिला है अतः सभी आने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाये ।