राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौरसियावास में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 26 सितम्बर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शिक्षा के उन्नयन का वादा पूरी गम्भीरता के साथ पूरा किया है। हमने राजस्थान की शिक्षा को नई ऊचांइयों तक पहुंचाया हैं। पिछले 5 साल में राज्य में 7 हजार स्कूल क्रमोन्नत किए गए हैं। राजस्थान की शिक्षा 26वें से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चौरसियावास में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनका अभिनन्दन किया। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि जब हम सरकार में आए तो राजस्थान में शिक्षा की स्थिति बेहद दयनीय थी। हम पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में 26वें स्थान पर थे। हमने राजस्थान की शिक्षा को बदलने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास किए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से इस बदलाव की शुरूआत की गई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की सोच है कि शिक्षा को स्थानीय स्तर पर ही इतना सशक्त कर दिया जाए कि स्कूली शिक्षा के लिए विद्यार्थी को बाहर नहीं जाना पडे़। इसी सोच के साथ हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सीनियर सैकण्डरी स्तर का स्कूल खोला। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया। राज्य में 7 हजार स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। आजादी के बाद पहली बार ऎसा हुआ कि बिना राजनीति भेदभाव एक साथ इतने विद्यालय क्रमोन्नत किए गए।
श्री देवनानी ने कहा कि पिछले 5 साल में राजस्थान की शिक्षा में एक युग बदल गया है। राज्य अब शिक्षा के क्षेत्र में देश में दूसरे स्थान पर है। हमने शिक्षकों की समस्याओं को समझा और उनके निराकरण के प्रयास किए। आजादी के बाद पहली बार सवा लाख से ज्यादा शिक्षकों को पदोन्नति दी गई। शिक्षकों के रिक्त पदों को नई भर्ती से भरा गया। स्कूलों को भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए गए। आज राजस्थान के अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें। लाखों नए नामांकन और शैक्षिक गुणवत्ता इसका सबूत है कि राजस्थान की शिक्षा ने सफलता के नए सोपानों को छुआ है।
इस अवसर पर पार्षद वीरेन्द्र वालिया, पूर्व पार्षद छोटू खां, बूथ अध्यक्ष अल्लारखा, उम्मेदसिंह राठौड़, कुणा चौरसिया, अभिषेक गाोसांई, नवनीत जैन, रहमत, मुस्ताक, आशा शर्मा, सद्दाम, बीरम खां, सुभाष यादव, परिहार तथा आत्माराम गर्ग उपस्थित थे।

देवनानी ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ
अजमेर, 26 सितम्बर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज वार्ड संख्या 56 में अशोक विहार वैशाली नगर तथा वार्ड संख्या 57 में हेमू कॉलोनी पार्क क्षेत्र में नए सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इन कामों से हजारों लोगों को सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में श्री देवनानी ने शहर में कराए गए विकास कार्योें की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रूपए के विकास कार्य करवाए हैंं। हमने प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करवाए हैंं। हर वार्ड में सड़क, पानी और बिजली हित अन्य विकास कार्य करवाए गए हैंं। शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत भी सैंकड़ों करोड रूपए के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर पार्षद दीपेन्द्र लालवानी, अशोक शर्मा, रश्मि शर्मा, जयकिशन पारवानी, ओमप्रकाश हीरानन्दानी, रविन्द्र चौहान, दयाल सिवासिया, पूर्व पार्षद आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!