अजमेर उत्तर में पुनः भाजपा को विजय दिलाने का लिया संकल्प

अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के बूथ अध्यक्षों व दायित्ववान कार्यकर्ताओ का सम्मेलन
अजमेर, 27 सितम्बर। आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों एवं दायित्ववान कार्यकर्ताओं का सम्मेलन फायसागर रोड़ स्थित एक समारोह स्थल पर आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने अजमेर उत्तर में पुनः भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हमे एकजुट होकर 2018 के विधानसभा चुनाव व 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को इस प्रकार मजबूत जीत दिलानी चाहिये कि पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा अजेय रूप में उभरे। भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय समिति के सदस्य का जितना महत्व है उतना ही बूथ समिति के सदस्य का है। साथ ही खन्ना ने बूथ अध्यक्षों व बूथ समिति से अपेक्षित कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय समिति की बैठक तो वर्ष में चार बार होती है किन्तु बूथ समितियों की नियमित बैठक प्रति माह होती है। इससे भाजपा में बूथ के महत्व का स्पष्ट पता चलता है। भाजपा दस सदस्यों से ग्यारह करोड सदस्यों तक पहुॅंचने वाली विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है जिस पर सभी कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिये।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर चुनाव लडती है और हमारा मूल मंत्र भी यही है कि हमने बूथ जीता मतलब चुनाव जीता। आगामी विधानसभा में बहुत कम समय बचा है अब हमे हमारा पूरा समय आगामी चुनाव में भाजपा को विजश्री दिलाने में लगा देना चाहिये। अब हम जितनी मेहनत करेंगे उतनी ही बडी जीत हासिल कर पायेंगे।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विषम परिस्थितियों में भी क्षेत्र में भाजपा को जीत दिलाई है। हम सब मिल कर पुनः भाजपा को जीत दिलायेंगे। हमने जो विकास किया है जनता उस विकास पर मोहर लगाऐंगी। आजादी के बाद से लेकर अब तक इस कार्यकाल में सर्वाधिक विकास कार्य हुऐं है। विकास कार्यो के श्रृंखला में इस बार प्रत्येक बूथ स्तर पर लाखों रूपये के विकास कार्य हुए है जो कि बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के कार्यकर्ताओं व उस क्षेत्र के आम जन की मांग को देखते हुए किये गये है। देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी 191 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं की जुझारू व समर्पित टीम कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अजमेर में कराये गये विकास कार्यो की जानकारी आमजन तक पहुंचाऐं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए करोड़ो रूपये के विकास कार्य कराये गये है साथ ही आनासागर झील के चारो ओर आकर्षक पाथ-वे का निर्माण, सुभाष उद्यान का कायाकल्प, नगर वन उद्यान, माकड़वाली में माडॅल स्कूल, साईंस पार्क, क्षेत्र में चिकित्सालय भवनों का निर्माण, सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास रूम, विद्युत लाइनों को भूमिगत, क्षेत्र के गांवों को बीसलपुर योजना से जोड़ने सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य कराये गये है।
देवानानी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गो से आमजन लाभान्वित हुए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि उन्हें लाभार्थियों से सम्पर्क करना चाहिए। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में हमारी सरकार की योजनाओं व विकास कार्यो से लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या ही इतनी अधिक है कि उनके साथ से हमें अजमेर उत्तर से अजेय रहने से कोई नहीं रोक सकता।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने कहा कि हर बूथ को हमे मजबूत बनाने के लिये हमने जो बूथ समितियां बनाई है उन्हें सक्रियता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। यदि हमारी बूथ ईकाई मजबूत होती है तो हमें कोई भी ताकत चुनाव जीतने से नहीं रोक सकती है। हमने जो विकास कार्य किये है आम जन को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुॅचाये है ये लोग भी इतनी बडी संख्या में है कि वो हमारी विचारधारा से जुडते है तो हमे आने वाले पचास साल तक कोई नहीं हरा सकता।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्राी श्री रमेश सोनी ने किया व धन्यवाद जिला महामंत्राी श्री जयकिशन पारवानी ने दिया। कार्यक्रम में महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, तीनों मण्डल अध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार लालवानी, पार्षद ज्ञानचन्द सारस्वत, कुन्दन वैष्णव, वन्दना नरवाल, राजू साहू, भारती श्रीवास्तव, जेके शर्मा, राजेन्द्र ंिसंह राठौड़, महेन्द्र जादम, अनीश मोयल, भागीरथ जोशी, धर्मेन्द्र शर्मा, प्राकश मेहरा, दीपेन्द्र लालवानी, वीरेन्द्र वालिया, चन्द्रेश सांखला, शंकर सिंह रावत, महेन्द्र सिंह रावत, शमशेर सिंह रावत, दरियाव सिंह राठोड़, लोकेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत पारीक, महामंत्री अनिल नरवाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र चैहान, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीक खान, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रशान्त बंसल तथा सतीश बंसल, सीताराम शर्मा, सुलोचना शुक्ला, संजय अरोड़ा, उषा किरण जोशी, विनोद कंवर राठौड़, रविन्द्र जसोरिया, विजयलक्ष्मी विजय, श्वेता शर्मा, सलोनी जैन, शक्ति सिंह कच्छावा, बन्टी साहू, शक्ति जैन, रचित कच्छावा सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर के सभी मण्डलों व मोर्चो के पदाधिकारी व दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!