10 अक्टूबर को भव्य असू चंड महोत्सव का आयोजन

सिंधी युवा संघ ने एक नई पर्व परंपरा की आधरशिला रखते हुए इस वर्ष दिनांक 10 अक्टूबर 2018 को असू चंड का पर्व विशेष भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अनेक कार्यक्रम किये जायेंगे जिनमे से शाम 06.30 बजे निकलने वाली ‘असू चंड ज्योत व् छेज महायात्रा’ मुख्य होगी।
असू चंड पर्व महत्व
सिंधी समुदाय के लिए असू चंड पर्व का विशेष महत्व है। पारम्परिक रूप से चेटीचंड के पश्चात् असू चंड सिंधी समुदाय का दूसरा प्रमुख पर्व है। इस दिन को भी चेटीचंड की ही तरह पूर्ण उत्साह व आनंदपूर्वक मनाया जाता है।
अजमेर शहर में असू चंड
अपने विश्व प्रसिद्द चेटीचंड महोत्सव के लिए विख्यात अजमेर शहर में असू चंड का पर्व केवल मंदिरों तक ही सीमित है जबकि ब्यावर, किशनगढ़ जैसे कस्बों में भी असू चंड का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसीलिए सिंधी युवा संघ इस वर्ष से अजमेर शहर में असू चंड को भव्य रूप से मनाने की परंपरा विकसित करने जा रहा है।
ज्योत व छेज महायात्रा
सिंधी युवा संघ द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में ‘ज्योत व छेज महायात्रा’ प्रमुखतम है। जिसके तहत भगवान श्री झूलेलाल की ज्योत का नगर भ्रमण युवाओं द्वारा वाहन जुलुस के रूप में कराया जायेगा। इस यात्रा में अनेको युवा अपने वाहनों के साथ शामिल होंगे तथा ज्योत को सुसज्जित वाहन में सवार करके नगर भ्रमण पर ले जाया जायेगा। यात्रा ईदगाह रोड सब्ज़ी मंडी स्थित पूज झूलेलाल मंदिर से शुरू होकर मदार गेट चौक पर समाप्त होगी। यात्रा के मार्ग में पांच अहम ठहराव होंगे यथा पूज उदेरोलाल मंदिर आशा गंज, लौटनी देवी मंदिर, पूज नसरपुर मंदिर, हेमू कालानी चौक व मदार गेट।
छेज आयोजन
कार्यक्रम का प्रमुख बड़ी संख्या में कदम से कदम व ताल से ताल मिलकर छेज खेलते हुए युवा होंगे। छेज नृत्य सिंधी समुदाय का सांस्कृतिक नृत्य है जिसे सिंधी तरीके से डांडिया खेलना भी कहा जा सकता है। सभी वाहनों पर चल रहे युवा यात्रा के ठहरावों पर अपने अपने वाहनों से उतरकर सिंधी ढोल-शहनाई की परम्परिक धुनों पर छेज का आनंद लेंगे।
गीत संगीत की विशेष व्यवस्था
इस कार्यक्रम को अधिक मनमोहक बनाने के लिए गीत सगीत की विशेष व्यवस्था कराइ गयी है। सिंधी ढोल-शहनाई का आयोजन युवाओं के छेज खेलने के लिए किया जायेगा। साथ ही साथ यात्रा के मार्ग में चलित डीजे सिंधी लोक गीतों की मधुर धुनों से कार्यक्रम में शामिल युवाओं को आकर्षित करेगा।
यात्रा का स्वागत
मार्ग में यात्रा का स्वागत विभिन्न व्यापारिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जायेगा। पुष्प वर्षा, स्वागत द्वार, प्रसाद वितरण तथा अन्य विशेष तरीकों से यात्रा का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा।
यात्रा का समापन
यात्रा का समापन मदार गेट चौराहे पर भव्य रूप में किया जायेगा। विशेष छेज, भव्य स्वागत, संगीत, ढोल-शहनाई के द्वारा यात्रा का भव्य समापन किया जायेगा।
अंतिम चरण
कार्यक्रम के अंतिम चरण में भगवन श्री झूलेलाल की ज्योत का विधिवत जलार्पण करके विश्व कल्याण व शांति की कामना की जाएगी।
यात्रा का उद्देश्य व भावना
आध्यात्मिक उद्देश्यों के साथ साथ इस यात्रा का आयोजन सिंधी युवाओं को आपस में परिचित कराने, नई पीढ़ी को अपनी मातृ संस्कृति से अवगत कराने तथा उनमे अपनी मातृ संस्कृति के प्रति प्रेम भाव जगाने के उदेश्य से किया जा रहा है।
भागीदारी
कार्यक्रम में भागीदार बनने के लिए सिंधी युवा संघ समस्त नागरिकों को आमंत्रित करता है। यात्रा का हिस्सा बनने के लिए निःशुल्क पंजीयन अभी चल रहे हैं।

error: Content is protected !!