युवा पीढी को संस्कार देने के साथ संगठन से जुडाव बढाना है-चंदीरामाणी

9 अक्टूबर-युवा पीढी को संस्कार देने के साथ संगठन से जुडाव बढाना है मातृशक्ति व युवाओं को संगठन के साथ जिम्मेदारी देकर कार्य विस्तार करना हैं ऐसे मार्गदर्शन भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्षमणदास चंदीरामाणी ने केन्द्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन रायपुर में प्रकट किये। कार्यकारी अध्यक्ष लधाराम नागवाणी ने कहा कि संगठन की गतिविधियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली से संगठन का निरंतर विस्तार हो रहा है और यह वर्ष सदस्यता वर्ष के रूप में कार्यक्रम आयोजित का है।
राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सभा के कार्यकर्ता पूज्य सिन्धी पंचायतों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर सिन्धी बाल संस्कारों का आयोजन कर रहे है जो अन्य राज्यों में प्रयास कर लगाये जा रहे हैं। राधाकृष्णा भागिया ने शिविर में तैयार होने वाले पाठयक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी ने कहा कि राजस्थान में राज्य स्तरीय सिन्धी महासम्मेलन सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन जयपुर में किया गया व सम्मेलन सिन्धी भाषा स्वणं जयंती वर्ष के समापन व सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1306वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के साथ प्रदेश की गतिविधियों पर विचार प्रकट किये। श्री मुरलीधर माखीजा ने सिन्धु दर्शन यात्रा, तुलसी टेकवाणी ने सिन्धु संस्कृति केन्द्र निर्माण योजना, के.जे.लाल ने सदस्यता कार्यक्रम पर विचार प्रकट किये। संगठन महामंत्री भगतराम छाबडिया ने देश भर में आयोजित संगठन गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। श्री घनश्याम कुकरेजा ने राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद से विद्यालयों व विद्यार्थियों को जोडने के साथ अन्य योजनाओं पर सहयोगी की बात कही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश के बाल कलाकारों ने सुन्दरी प्रस्तुतियां दी।
प्रचार मंत्री दिलीप पारवाणी ने बताया कि राजस्थान से 22 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें डॉ.कैलाश शिवलाणी, मोहन तुलस्यिाणी, सुरेश कटारिया, घनश्याम हरवाणी, डॉ.वासदेव केसवाणी, किशनलाल ककवाणी, मोहिनी साधवाणी, वीरू डूलाणी, देवीलाल लालवाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(दिलीप पारवाणी)
प्रदेश प्रचारमंत्री,
मो. 9829994888

error: Content is protected !!