भाजपा प्रत्याषियों के लिए रायषुमारी 20 को

20 अक्टूबर को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि गण जयपुर जाएंगे भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी तुलसीराम शर्मा ने बताया कि इस रायशुमारी में भाग लेने के लिए अपेक्षित लोगों में जिला संगठन प्रभारी जिला अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष जिला महामंत्री जिला मंत्री कोषाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य मंडल महामंत्री मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांसद पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक पूर्व प्रधान निवर्तमान चेयरमैन पूर्व चेयरमैन वर्तमान कृषि उपज मंडी के चेयरमैन पूर्व जिला अध्यक्ष जिला प्रमुख पूर्व जिला प्रमुख सहकारी बैंक के चेयरमैन नगर निगम के पार्षद बोर्ड निगम आयोग में अकादमी अध्यक्ष प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग के प्रदेश संयोजक प्रकोष्ठ प्रकल्प विभाग के जिला संयोजक भाग लेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि उक्त सभी श्रेणियों के पदाधिकारियों को सूचीबद्ध कर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित कर दिया है तथा अजमेर महानगर के सभी अपेक्षित पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण 20 अक्टूबर को दोपहर 2ः00 बजे निर्धारित समय पर जयपुर पहुंचेंगे यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मैं आंतरिक लोकतंत्र का बड़ा महत्व स्थान है तथा इसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सर्वसम्मति से अपने प्रत्याशियों का चयन कर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने विचार व विकास के एजेंडे को लेकर जनता के बीच में जाएगी।

अनीश मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!