शिक्षा राज्यमंत्री ने की जिला कलक्टर से मुलाकात
पेयजल आपूर्ति, सफाई एवं क्षतिग्रस्त सडको की मरम्मत का किया आग्रह

शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज कलेक्टेªट में जिला कलक्टर आरती डोगरा से मुलाकात की। उन्होने जिला कलक्टर से कहा कि शहर में पंचशील, चैरसियावास, कोटडा, रातीडांग, किसान काॅलोनी, फायसागर रोड़, लोहागल, हाथीभाटा और कई अन्य क्षेत्रो में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था गडबडाई हुई है। कई जगहो पर 48 और 72 घण्टे के बजाए 96 घण्टे में जलापूर्ति हो रही है। कम प्रेशर और कम समयापूर्ति की शिकायते भी आ रही है जबकि क्षेत्र में करोड़ो रूपयों की राशि से नई पाईप लाईन बिछाने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के कार्य करवाए गये है। आचार संहिता के दौरान समस्त व्यवस्थाएं जिला कलक्टर के पास है। उन्होने आग्रह किया कि जिला कलक्टर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करे। कोई अधिकारी लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाये।
देवनानी ने जिला कलक्टर को जानकारी दी पंचशील की हाऊसिंग बोर्ड काॅलोनी क्षेत्र में सफाई नहीं हो पा रही है। हाऊसिंग बोर्ड द्वारा सफाई को लेकर लापरवाही बरते जाने से क्षेत्र में लोगो को परेशानी झेलनी पड रही है। इस क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाये।
देवनानी ने शहर में क्षतिग्रस्त सडको का मुद्दा भी उठाया। उन्होने कहा कि पिछले दिनो हुई बरसात के कारण शहर में विभिन्न स्थानो पर सडके क्षतिग्रस्त हो गई है। यह सडके सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधीन आती है इन सडको पर पेचवर्क कराया जाये। इसके अतिरिक्त सीवरेज लाईन एवं पेयजल हेतु बिछाई गई पाईप लाइन के कारण भी सड़के खुदी हुई है जिनकी सम्बंधित विभाग द्वारा शीघ्र मरम्मत कराई जाए जिससे क्षेत्रवासियों को असुविधा दूर हो सके।