बीकानेर । जिला पुलिस बीकानेर द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत आज थानाधिकारी, पुलिस थाना नाल, जिला बीकानेर श्री धरम पूनियां ने आगामी विधानसभा चुनाव 2018 के मध्यनजर कार्यवाही करते हुए 03 देशी अवैध हथियार (01 देशी कट्टा व 02 देशी पिस्टल) एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, बीकानेर श्री सवाई सिंह गोदारा ने बताया कि नाल थाना के श्री रामकुमार कानि. को एक युवक के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार होने की सूचना प्राप्त हुई, जो कि इन हथियारों को बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर तुरन्त थानाधिकारी नाल श्री धरम पूनिया के नेतृत्व में श्री सुरेश पोटलिया उ.नि., श्री महेन्द्रसिंह सउनि, श्री रामकुमार कानि., श्री बाबुसिंह कानि. व चालक श्रीकृष्ण की एक टीम का गठन कर गंगानगर बाईपास पर रवाना किया। पुलिस की गाड़ी को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम रामस्वरूप पुत्र श्री अर्जुनराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी गुसांईसर बताया। जिसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 02 देशी कट्टा 32 बोर व 01 देशी कट्टा 12 बोर मिले। जिसका कोई लाईसेंस व परमीशन नही होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त हथियार मध्यप्रदेश के खरगोन से लाना बताया, जो कि यहां बेचने के फिराक में था। जिसे गिरफ्तार कर मुकदमा नंबर 114 दिनांक 22-10-2018 अन्तर्गत धारा 03/25 आर्म्स एक्ट थाना नाल में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।