उत्तर में भाजपा का बूथ महासम्पर्क अभियान

अजमेर 04 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार द्वारा आमजन के लिए लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ो लोगो का जीवन बदला है। भाजपा की सरकार ने आमजन के कल्याण के साथ ही हर क्षेत्र के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किये है। यह बात शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने आज विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के बूथ महासम्पर्क अभियान के अन्तर्गत विभिन्न वार्डो में घर-घर जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों से कही।
देवनानी ने आज वार्ड 49 में पुलिस लाईन, लोहाखान रोड़, कल्पवृक्ष चैराहा क्षेत्र में जनसम्पर्क किया साथ ही वार्ड 59 के द्वारका नगर, किसान काॅलोनी क्षेत्र में भी घर-घर जनसम्पर्क किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व सरकार द्वारा 5 सालों में अजमेर में कराये गये विकास कार्यो की जानकारी देते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की।
वार्ड 49 में जनसम्पर्क में देवनानी के साथ पार्षद महेन्द्र जादम, छगन राणा, तुलसीराम बाकड़ी, श्रीनिवास, नोरत गहलोत, ताराचन्द पालड़िया, मदनजी, कालू गहलोत, दिलीप माथुर, भंवरलाल सांखला, अशोक टांक, सत्यनारायण सैनी, उमेश, अरविन्द मालाकार सहित भाजपा के बूथ कार्यसमिति सदस्य थे।
इसी प्रकार वार्ड 59 में बूथ महासम्पर्क अभियान के दौरान देवनानी के साथ पार्षद वीरेन्द्र वालिया, अभिषेक दौसाई, नवनीत जैन, उम्मेद सिंह राठौड़, कुनाल चैरसिया, महेश नारायण माथुर, भगवान ंिसह, हरनाथ सिंह राठौड़, रामपाल, महेश, कोमल नागदेव, सत्यनाराण कुमावत, मोहन कुमावत, सोनू, राजेश पाराशर, ओमप्रकाश बाहेती, रविन्द्र चैरसिया, ललित जैन, गोवर्धन प्रजापत, एन.एस. पंवार, सहित भाजपा के बूथ कार्यसमिति सदस्य थे।
इनके अतिरिक्त अजमेर उत्तर के अन्य वार्डो में आज क्षेत्रीय पार्षद, बूथ अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जनसम्पर्क किया गया।

error: Content is protected !!