जिले के 10 मतदान केन्द्र संभालेंगी महिलाएं

अजमेर, 24 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव के तहत अजमेर जिले के आठो विधानसभा क्षेत्रों में 10 मतदान केन्द्र महिलाएं संभालेंगी। इन केन्द्रों पर मतदान से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के लिए पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कार्मिक महिलाएं होंगी। इसके साथ ही आठ मतदान केन्द्रों को मॉडल मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि अजमेर जिले की आठो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों को चिन्हित किया गया है। इन्हें मॉडल मतदान केन्द्र एवं महिला मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गंगा विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदित्य नगर मदनगंज को मॉडल एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ बांयी तरफ 2 अग्रसेन भवन के दक्षिणी केन्द्र को महिला मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। पुष्कर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमरा नम्बर 20 कडेल को मॉडल तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरा नम्बर 13 पुष्कर को महिला मतदान केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इसी तरह अजमेर उत्तर में सेंट स्टीफन उ.मा.वि. कमरा नम्बर 9 माकड़वाली रोड पंचशील अजमेर को मॉडल तथा इसी स्कूल के कमरा नम्बर 10 को महिला मतदान केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर सोफिया गल्र्स कॉलेज कमरा नम्बर 12 मतदान केन्द्र भी महिला मतदान केन्द्र रहेगा। अजमेर दक्षिण में राजकीय गांधी भवन उ.प्रा.वि. तोपदड़ा मॉडल केन्द्र रहेगा। यहां राजकीय आदर्श बालिका उ.मा.वि. राजाकोठी कमरा नम्बर 2 गुलाब बाड़ी स्कूल व रघुकुल आईटीआई बालूपुरा रोड साईकलॉजी लैब मतदान केन्द्र को महिला मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि नसीराबाद में रा.बा.मा.वि. कोटा रोड, कमरा नम्बर 4, वार्ड 4 नसीराबाद को मॉडल तथा इसी विद्यालय के कमरा नम्बर 7 को महिला मतदान केन्द्र चिन्हित किया गया है। ब्यावर में सेंट पॉल मा.वि. ब्यावर मतदान केन्द्र को मॉडल तथा श्री अलक पन्नालाल दिगम्बर जैन माध्यमिक विद्यालय सूरजपोल गेट, कमरा नम्बर 5 के ब्यावर को महिला मतदान केन्द्र चिन्हित किया गया है। मसूदा में रा.बा.उ.मा.वि. , पुराना अस्पताल मसूदा, कमरा नम्बर 6 को मॉडल तथा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कमरा नम्बर 2 बरल द्वितीय मतदान केन्द्र को महिला मतदान केन्द्र चिन्हित किया गया है।
उन्होंने बताया कि केकड़ी में रा.उ.मा.वि., केकड़ी कमरा नम्बर 20 मतदान केन्द्र मॉडल तथा राजकीय बालिका उ.मा.वि. केकड़ी कमरा नम्बर 10 को महिला मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है।

मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हुआ रेण्डमाईजेशन
अजमेर, 24 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए मतदान दलों का द्वितीय तथा माइक्रो आब्र्जवर्स का प्रथम रेण्डमाईजेशन शनिवार को एनआईसी में किया गया।
जिला निर्वाच्न अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मतदान दलों के गठन का द्वितीय रेण्डमाईजेशन कर विधानसभा क्षेत्र आंवटन किया गया। इस रेण्डमाईजेशन से प्राप्त ड्यूटी आर्डर मतदान कर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण के समय प्रदान किए जाएंगे। इसी प्रकार माइक्रो आब्र्जवर्स का भी प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एल.नेहरा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अरूण गर्ग, एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी श्री अंकुर गोयल भी उपस्थित थे।

जिले में स्वीप के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित
अजमेर, 24 नवम्बर। जिले में मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें 7 दिसम्बर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले भर में शनिवार को बीएलओ द्वारा वृद्धजन एवं दिव्यांगों को मतदान के आमंत्रण पत्र भी वितरित किए गए।
पुष्कर पशु मेला समापन अवसर पर प्रेसीडेंसी स्कूल गेगल द्वारा सामूहिक गीत का आयोजन किए गए। जो आगामी 7 दिसम्बर को मतदान करने के लिए जागरूकता लिए हुए थे। समारोह में होर्स शो के माध्यम से भी लोगों को मतदान का संदेश दिया गया। इसमें प्रत्येक घूड़सवार के हाथ में पताका थी जिस पर मतदान करने की अपील लिखी थी।
ब्यावर विधानसभा क्षेत्र के जालिया प्रथम गांव में शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई तथा लोगों को मतदान की शपथ दिलायी गई। क्षेत्र के नूंद्री महेन्द्रातान विद्यालय में भी शनिवार को सांप सीढ़ी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन कर जागरूकता पैदा की गई। वहीं सभी को मतदान करने की शपथ भी दिलायी गई।
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विशेष योग्यजन प्रकोष्ठ द्वारा अराई में दिव्यांग मतदाताओं को संकल्प पत्र एवं शपथ पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें 7 दिसम्बर को मतान करने के लिए प्रेरित किया गया। विवेकानन्द मॉडल स्कूल अरांई में जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनायी गई। राजकीय शार्दुल स्कूल में भी रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता पैदा की गई।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत सावित्री स्कूल अजमेर में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 60 छात्राओं ने भाग लिया।
मसूदा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 2 -2 व्हील चेयर उपलब्ध करायी गई ताकि दिव्यांगजन सुगमता से अपना मतदान कर सके।

किशनगढ़ में अतिरिक्त बैलेट यूनिट का रेण्डमाईजेशन 26 को
अजमेर, 24 नवम्बर। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अतिरिक्त बैलेट यूनिट चुनाव कार्य के लिए आवंटित की जाएगी। इनका रेण्डमाईजेशन 26 नवम्बर को प्रातः 10 बजे एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। इसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

जिले में 18 लाख 63 हजार 60 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
अजमेर, 24 नवम्बर। जिले में विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत कुल 18 लाख 63 हजार 60 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सर्विस मतदाता 3 हजार 261 है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आरती डोगरा ने बताया कि जिले में सर्विस मतदाता के अलावा 18 लाख 59 हजार 799 मतदाता है। जिनमें पुरूष 9 लाख 45 हजार 299, महिला मतदाता 9 लाख 14 हजार 489 तथा 11 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 62 हजार 569 मतदाता है। जिनमें एक लाख 35 हजार 14 पुरूष, एक लाख 27 हजार 555 महिला मतदाता है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 29 हजार 809 मतदाता है। जिनमें एक लाख 17 हजार 646 पुरूष, एक लाख 12 हजार 162 महिला मतदाता तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 6 हजार 73 मतदाता है। जिनमें एक लाख 3 हजार 614 पुरूष, एक लाख 2 हजार 450 महिला मतदाता तथा 9 ट्रांसजेंडर मतदाता है। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 2 हजार 129 मतदाता है। जिनमें एक लाख एक हजार 840 पुरूष, एक लाख 289 महिला मतदाता है। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 14 हजार 441 मतदाता है। जिनमें एक लाख 9 हजार 149 पुरूष, एक लाख 5 हजार 291 महिला मतदाता तथा एक ट्रांसजेंडर है। ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 44 हजार 199 मतदाता है। जिनमें एक लाख 23 हजार 238 पुरूष, एक लाख 20 हजार 961 महिला मतदाता है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 56 हजार 778 मतदाता है। जिनमें एक लाख 31 हजार 94 पुरूष, एक लाख 25 हजार 684 महिला मतदाता है। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 43 हजार 801 मतदाता है। जिनमें एक लाख 23 हजार 704 पुरूष, एक लाख 20 हजार 97 महिला मतदाता है।

जिले में 3 हजार 261 सर्विस मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 3 हजार 261 सर्विस मतदाता हैं। जिनमें 3 हजार 206 पुरूष तथा 55 महिला मतदाता है। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 620 सर्विस मतदाता है। जिनमें 612 पुरूष तथा 8 महिलाएं है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कुल 653 सर्विस मतदाता है। जिनमें 646 पुरूष तथा 7 महिलाएं है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कुल 239 सर्विस मतदाता है। जिनमें 234 पुरूष तथा 5 महिलाएं है। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल 147 सर्विस मतदाता है। जिनमें 145 पुरूष तथा 5 महिलाएं है। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 379 सर्विस मतदाता है। जिनमें 376 पुरूष तथा 3 महिलाएं है। ब्यावर विधानसभा क्षेत्र में कुल 625 सर्विस मतदाता है। जिनमें 614 पुरूष तथा 11 महिलाएं है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में कुल 412 सर्विस मतदाता है। जिनमें 408 पुरूष तथा 4 महिलाएं है। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 186 सर्विस मतदाता है। जिनमें 174 पुरूष तथा 12 महिलाएं है।

जिले में कुल एक हजार 966 मतदान केन्द्र
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जिले में कुल एक हजार 966 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। जिसमें किशनगढ़ में 269, पुष्कर में 242, अजमेर उत्तर में 200, अजमेर दक्षिण में 181, नसीराबाद में 233, ब्यावर में 284, मसूदा में 285 तथा केकड़ी में 272 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

error: Content is protected !!