कांग्रेस के वकीलों ने राहुल गांधी के काफिले का स्वागत किया

अजमेर, 26 नवम्बर। अजमेर शहर कांग्रेस के महासचिव तथा कांग्रेस विधि, मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. विभाग के अध्यक्ष एडवोकेट वैभव जैन के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद मेें उपस्थित कांग्रेस के वकीलों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अजमेेर आगमन पर अदालत परिसर के बाहर उनके काफिले पर फूल बरसाकर भव्य स्वागत कर उनकी अगवानी की। राहुल गांधी ने विनम्रता पूर्वक सभी अभिभाषकों का हाथ हिलाकर मंद मंद मुस्कराहट के साथ सभी वकीलो का अभिवादन किया।

जैन ने बताया कि राहुल गांधी के अजमेर आगमन पर सैकड़ो की तादाद मंे अदालत परिसर के बाहर कांग्र्रेस के वकीलों ने उत्साह पूर्वक राहुल गांधी के काफिले के आगमन पर कांग्रेस जिन्दाबाद – राहुल गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाये। वकीलों ने राहुल गांधी के अजमेर आगमन पर कांग्रसियों में उत्साह व जोश व उमंग की नई लहर दौड़ गई। जिससे विधानसभा चुनाव में आठो विधान सभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओ में नई उर्जा का संचार हो गया। इस अवसर पर वैभव जैन, विवेक पाराशर, प्रीतम सिंह सोनी, शांति जैन, राजेश ईनाणी, राजेन्द्र राठौड़, भरत शर्मा, आनन्द सिंह राणा, अभिषेक पारिक, शिव बंसल, कमल गंगवाल, जितेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र खेतावत, बृजेश पांडे, प्रशान्त शर्मा, शकील अहमद, मोईनुद्दीन, अनुज टंडन, जय बहादुर माथुर, सुषमा गुर्जर, अभय वर्मा, मंजूर अली, के.सी. जोनवाल, प्रेमराज, राजकुमार गर्ग, अशोक मटाई, कैलाशचंद गर्ग, राजलक्ष्मी, हेमेन्द्र सिंह राठौड़, अभय वर्मा सहित सैकड़ो वकील शामिल थे।

वैभव जैन
एडवोकेट
जिला अध्यक्ष
अजमेर शहर जिला कांग्रेस
विधि, मानवाधिकार एवं आर.टी.आई. विभाग

error: Content is protected !!