देवनानी का चुनाव प्रचार चरमसीमा पर पहुंचा

अजमेर, 4 दिसम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याषी व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का चुनाव प्रचार पूरी तरह चरमसीमा पर पहुंच गया है। पूरा क्षेत्र भाजपा के झंडे, पोस्टर, बैनर, हार्डिंग्स और पोस्टरों से छा गया है। देवनानी भी सघन जनसम्पर्क में लगे हुए हैं, तो भाजपा कार्यकर्ता धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने हर वार्ड, गली और मौहल्ले में मतदाताओं से सम्पर्क साधने में पूरी ताकत झोंक दी है।
पूरे विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई भी वार्ड और इलाका नहीं है, जहां देवनानी ने घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क नहीं किया हो। उन्होंने नामांकन पत्र भरने के बाद से ही घर-घर जाकर मतदाताओं सम्पर्क साधने का सिलसिला शुरू कर दिया था, जो अभी तक चल रहा है। देवनानी रोजाना देर रात मतदाताओं से सम्पर्क साधने में जुटे रहे। इसी तरह भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता भी ठंड की परवाह किए बिना दिन-रात प्रचार करने और मतदाताअंों से सम्पर्क साधने में जुटे हुए हैं। भारतीय युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, शहर भाजपा के सभी मंडलों के कार्यकर्ता देवनानी और भाजपा के प्रचार में लगे हुए हैं।
नारों से गूंज रहा पूरा क्षेत्र-क्षेत्र में हर तरफ ‘मेरा वोट विकास को, सादगी और विष्वास को’, ‘मेरा संकल्प, अजमेर का कायाकल्प’, ‘चप्पा-चप्पा भाजपा’, ‘संकल्प से सिद्धि, आचरण में शुद्धि’, ‘अजय भारत, अटल भारत’, ‘विकास की निषानी, कमल और देवनानी’, ‘मेरा संकल्प, शहर के कायाकल्प’, ‘ना अपराध, ना भ्रष्टाचार, फिर चुनें देवनानी, बने भाजपा सरकार’, ‘भाजपा जिंदाबाद’, ‘देवनानी जिंदाबाद’, ‘चैथी बारी, देवनानी’, ‘अजमेर का एक ही देव, वासुदेव-वासुदेव’ जैसे नारे गूंज रहे हैं।
रेवेन्यू बोर्ड में वकीलों ने किया स्वागत-देवनानी का रेवेन्यू बोर्ड में वकीलों और कर्मचारियों से सम्पर्क साधा। उनका रेवेन्यू बोर्ड के वकीलों ने माला पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रेवेन्’यू बार एसोसिएषन के पूर्व अध्यक्ष पूर्णाषंकर दषोरा, चंद्रप्रकाष शर्मा, योगेंद्रसिंह शक्तावत, अजीतसिंह राठौड़, विजय दिवाकर, मुकेष जैन, मनोज डिडवानिया, सोहनपाल सिंह चैधरी, सविता चैहान, ज्योति पारीक, शक्तिप्रकाष ओझा, अषोकनाथ योगी, राकेष सिंहल, लक्ष्मीकांत शर्मा, मनीष कुमार, नरेष पसवानी, आकाष पारीक, मुकेष मीणा आदि शामिल रहे।
व्यापक जनसम्पर्क-इस बीच देवनानी ने मंगलवार को फाॅयसागर रोड स्थित एमएस रावत काॅलोनी, राज काॅलोनी, चामुंडा काॅलोनी, चामुंडा चैराहा आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसम्पर्क किया। इसी क्षेत्र में देवनानी को केलों से तोला गया। जनसम्पर्क के दौरान शक्तिसिंह कच्छावा, सोमवीर सिंह, विमलेष सिंह, कमलेष शर्मा, परवेज खान, अजय शर्मा, रविंद्र सिंह राठौड़, पंकजकुमार, प्रताप कच्छावा आदि भी देवनानी के साथ रहे। इसी प्रकार रावत नगर में देवनानी ने सघन जनसम्पर्क किया। उनके साथ जिला परिषद सदस्य शमषेरसिंह रावत, संजय शर्मा, रोषन बंसल, अनिल राव, शैतान सिंह, गोपाल शर्मा, सांवरा गुर्जर, युसूफ खान, लोकेष सैन आदि भी मौजूद रहे।
गुड से तोला, तलवार भेंट की-देवनानी को पेराफेरी गांव हाथीखेडा, अजयसर व खरेखडी में जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने व्यापक समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए गुड़ से तोला और उन्हें तलवार भेंट की। ग्रामीणों ने गर्मजोषी के साथ जगह जगह देवनानी का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। देवनानी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पेराफेरी गांवों में विकास के काफी कार्य कराए हैं और भविष्य में भी किसी तरह की कमी नही आने देगे। जनसम्पर्क के दौरान देवनानी के साथ शमषेर सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, महेन्द्र रावत, भंवर सिंह चैहान, हनुमान महाराज, गोपाल सिंह, देवीसिंह, विक्रम सिंह, मनोहर सिंह रावत, हनुमान सिंह सूरज सिंह, हंसराज चैहान आदि मौजूद रहे।
महिला मोर्चा ने किया जनसम्पर्क-षहर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रष्मि शर्मा के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 54 में विकासपुरी, लाजरस लेन, कृष्ण गंज आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर देवनानी के लिए मत व समर्थन मांगा। इनमें सावित्री शर्मा, वनिता जैमन, दीपा शर्मा, सुनीता गर्ग, अर्चना खंडेलवाल, राजकुमारी वैष्णव आदि शामिल रहीं।

error: Content is protected !!