सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया

आज दिनांक 09 दिसम्बर 2018 राष्ट्रीय युथ इंटक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समीर भटनागर के नेतृत्व में सहज सरल और कठिन परिश्रम के साथ नेतृत्व श्रमता की धनी कांग्रेस की लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के 72 वें जन्मदिवस पर छात्रों ने बजरंगगढ़ चौराहे पर गरीब बच्चों व बुजुर्गो को फल, मिठाई बांटकर उनको जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी व उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
जिलाध्यक्ष समीर भटनागर ने बताया कि सोनिया गांधी जी हमारे लिए एक आदर्ष महिला है। सोनिया गांधी जी ने अपने कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान की व कांग्रेस को उच्च स्तर पर ले गई। ऐसी महिला को युथ इंटक कांग्रेस शत्-शत् नमन करता है। आज इन्हीं के 72वें जन्मदिन पर यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा बजरंग चौराहे पर जाकर गरीब बच्चों व बुजुर्गो को फल, मिठाई वितरित कर उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
इस दौरान मौसिन खान, जावेद खान, नवीन शर्मा, जयदीप कच्छावा, भरत भाटी, यष भाटी, गौरव वैष्णव, जफर हासमी, शाहरूख चीता, विकास चौहान, सुनील सिंह सौलकी, भरत सिंह राणा, दिव्य प्रताप, गौरव मण्डरा, युवराज सिंह, वाहिद खान, तोसिफ खान, अकरम कुरैषी, नमन जैन, सतीष कन्जौजिया, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

(समीर भटनागर)
शहर अध्यक्ष

error: Content is protected !!