कांग्रेसियों ने खुषी में निकाली वाहन रैली

आज दिनांक 15 दिसम्बर 2018 – वार्ड नम्बर 60 के पूर्व पार्षद मुबारक अली चीता, राजीव गांधी बिग्रेड के पदाधिकारियो व अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान के संयुक्त नेतृत्व में माननीय अषोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री व माननीय सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री बनने पर खेजड़ी चौराहे से एक वाहन रैली का आयोजन कर आतिषबाजी की गई।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि माननीय अषोक गहलोत के तीसरी बार मुख्यमंत्री, माननीय सचिन पायलट के उपमुख्यमंत्री बनने व कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनने पर खेजड़ी चौराहे से वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह वाहन रैली रातीडांग, ईदगाह कॉलोनी, अलखनन्दा कॉलोनी व गणपति नगर व अन्य मार्गो से होती हुई वैषाली नगर पेट्रोल पम्प पर सम्पन्न हुई। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया व विभिन्न मार्गो पर आतिषबाजी व मिठाई खिलाकर कांग्रेस की सरकार बनने पर शुभकामनाएॅं दी गई।
वाहन रैली में मुख्य रूप से विनोद कुमार शर्मा, सत्यनारायण शास्त्री, भोमा चीता, गोकुल चन्द शास्त्री, हाजी नजीर खान, सी.के चीता, सोहन चीता, सलीम चीता, मजीद खान, कांग्रेस नेता सलीम चीता, नजीर साहब, अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, कुलदीप सिंह राठौड, युवराज सिंह राठौड, शहनाज खान, शहनाज आलम, सीमा जाजोट, लक्ष्मी बुन्देल, जरीना, नजमा, संगीता बंजारा व वृद्ध समदालाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!