सुरेंद्र दुबे स्मृति प्रथम पुरस्कार हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा को

केकड़ी16 दिसंबर। देश के ख्यातनाम हास्य कवि स्वर्गीय सुरेंद्र दुबे की स्मृति में प्रारम्भ किये गए पुरुस्कार एवम अलंकरण की प्रथम कड़ी में देश के हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा को पुरस्कृत किया जाएगा।स्वर्गीय सुरेंद्र दुबे की स्मृतियों को जीवंत बनाये रखने के मकसद से सुरेंद्र दुबे स्मृति संस्थान का गठन किया गया है।संस्थान के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे ने बताया कि पुरुस्कार स्वरूप नकद 1 लाख 11 हजार 111 रुपये एवम अलंकरण से दिल्ली निवासी हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा को 1 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सम्मानित किया जाएगा।
स्मृति संस्थान के सचिव विकास दुबे ने बताया कि सुरेंद्र शर्मा का चयन स्मृति संस्थान द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया गया है।विकास दुबे ने यह भी बताया कि 1 जनवरी2019 को ही एक ग्रंथ का विमोचन भी कवि सम्मेलन में किया जाएगा।इस ग्रंथ में देशभर की साहित्यिक हस्तियों सहित सुरेंद्र दुबे के संस्मरणों को समाहित किया जाएगा । उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिवर्ष यह पुरस्कार दिया जाएगा।

error: Content is protected !!