जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए दिया तीन दिन का अल्टीमेटम

-देवनानी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात
-व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
-किसी भी तरह की कोताही, लापरवाही व मनमानी बर्दाष्त नहीं होगी
-पूर्व में मंजूर हैंडपम्प भी खुदवाने को कहा

अजमेर, 17 दिसम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक व पूर्व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शहर में अनियमित जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि सुधार नहीं होता है, तो आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने भाजपा पार्षदों के साथ सोमवार को जलभवन में जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और अधिषाषी अभियंता से मुलाकात की। उनका कहना था कि वार्ड संख्या 1, 2, 57, 58, 59, 60 व फाॅयसागर रोड स्थित काॅलोनियों में पिछले कई दिनों से 96 घंटे के अंतराल से पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे जनता खासी परेषान है। पिछले करीब डेढ़ महीने से विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के नाम पर सुनवाई नहीं की जा रही थी। अब चुनाव निपटे भी एक सप्ताह हो गया है, फिर भी जलापूर्ति व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। आचार संहिता की आड़ में पूरा महकमा बेलगाम हो गया। उसे जनता की परेषानी से कोई सरोकार नहीं है, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं चलने दिया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहर में कहीं 48, कहीं, 72 तो कहीं 96 घंटे के अंतराल से पानी सप्लाई किया जा रहा है। जबकि पूरे शहर में समान रूप से पानी सप्लाई किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी सप्लाई में अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी बर्दाष्त नहीं की जाएगी। वे जनता के हितों की रक्षा के लिए पहले भी संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे।
देवनानी ने कहा कि पूर्व में मंजूर हैंडपम्प कई जगह नहीं खोदे गए हैं, जो जल्द खुदवाए जाने चाहिए, ताकि लोगों को परेषानी का सामना नहीं करना पड़े। इसी प्रकार कुएं, बाबड़ियों व अन्य जलस्रोतों की सफाई कराकर उनका रखरखाव किया जाना चाहिए, जिससे इनका पानी भी काम आ सके। देवनानी के साथ वार्ड 57 के पार्षद दीपेंद्र लालवानी, वार्ड 59 के पार्षद वीरेंद्र वालिया, वार्ड 60 के पार्षद चंद्रेष सांखला व अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी थे।

error: Content is protected !!