अब लोकसभा चुनाव में लहराएं भाजपा का परचम

-अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का स्नेह सम्मेलन
-देवनानी ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का जीत के लिए जताया आभार
अजमेर, 17 दिसम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक व पूर्व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में अजमेर जिले में भाजपा का परचम लहराया है, उसी तरह अब अगले साल मई-जून में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का झंडा लहराने के लिए जुट जाएं। प्रत्येक भाजपा नेता और कार्यकर्ता का मकसद केवल भाजपा को जिताकर दूसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होना चाहिए।
वे अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चैथी बार जीतने के बाद विजय लक्ष्मी पार्क में आयोजित अपने क्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के स्नेह मिलन समारोह को संबोििधत कर रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने यह प्रचार किया था कि इस बार भाजपा के खिलाफ हवा चल रही है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। लेकिन चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के कुप्रचार और दावे की पोल खोल दी है। भले ही जनता जनार्दन ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया है, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस को अधिकांष सीटों पर कड़ी टक्कर दी है। जहां वर्ष 2013 के चुनाव में कांग्रेस 21 सीटें पाकर मजबूत विपक्ष की भूमिका भी नहीं बना पाई थी, वहीं इस बार भाजपा मजबूत विपक्ष की भूमिका में आई है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के खिलाफ हवा चल रही हो तो अजमेर जिले में 8 में से 5 सीटों पर भाजपा की भारी मतों से जीत नहीं होती, लेकिन भाजपा की जीत ने कांग्रेस के इस कुप्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
देवनानी ने कहा कि हमें विपक्ष की भूमिका से निराष नहीं होना चाहिए। बल्कि और कड़ी मेहतन के दम पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस के हर कुप्रचार का भी मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए और कांग्रेस सरकार की हर जनविरोधी नीतियों पर नजर रखते हुए विरोध करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
देवनानी ने लगातार चैथी बार भाजपा का परचम लहराने पर सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं है, बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और अपने क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में शुरू से कार्यकर्ता रहे हैं, कार्यकर्ताओं के बीच रहे हैं और हमेषा खुद को पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता मानते हुए कार्यकर्ताओं के बीच ही रहना पसंद करते हैं। वे पार्टी के सिपाही हैं और उसके हर आदेष की पालना करते हैं। कार्यकर्ता ही उनके और पार्टी के लिए रीढ़ की हड्डी हैं। वे कार्यकर्ताओं के हौंसले और दिन-रात की गई मेहतन को सलाम करते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देवनानी का साफे व मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और लगातार चैथी बार जीतने पर बधाई दी।

error: Content is protected !!