
डॉ अशोक चौधरी व उनकी धर्मपत्नी सरोज चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल की सदस्यता ग्रहण की! मुख्य प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रिय उपाध्यक्ष वीर अनिल लोढा़ व अजयमेरू केंद्र के सचिव वीर गजेन्द्र पंचोली द्वारा प्रेरित अजमेर शहर के जाने माने मानसिक रोग विशेषज्ञ व जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज व अस्पताल के सेवा निवृत प्रिंसिपल डॉ अशोक चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू व उनकी धर्मपत्नी सरोज चौधरी ने महावीर पद्मावती केंद्रो की सदस्यता ग्रहण की ।
मुख्य प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही चौधरी युगल ने मरीजो के काम आने वाले 4 पलंग, 4 गद्दे, 4 साईड अलमारी, 4 बेंच महावीर इंटरनेशनल को दान दिये । ये सब मरीजो के काम आने वाली सामग्री अंतरराष्ट्रिय सचिव व चिकित्सा सेवा के इंचार्ज वीर प्रेम कुमार जैन ने ग्रहण कर के चौधरी युगल को धन्यवाद दिया ।
गंगवाल व पद्मावती केंद्र की चेयरपर्सन गुंजन माथुर ने बताया कि वीरा सरोज चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र की सदस्यता ग्रहण करने साथ ही “गुड टच – बेड टच ” प्रोजेक्ट मे अपनी सहभागिता देने की इच्छा व्यक्त की । पद्मावती केंद्र सचिव निकिता पंचोली ने कहा कि वीरा सरोज चौधरी जो कि स्वयं एक कोंसिलर है तो उनकी सहभागिता “गुड टच – बेड टच ” बहुत ही उपयोगी साबित होगी ।
कार्यक्रम के अंत मे अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन वीर अशोक छाजेड़ ने सब का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर पदम चंद जैन, अनील लोढा़, प्रेम कुमार जैन, अशोक छाजेड़ ,कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, सीए विकास अग्रवाल, विजय जैन पांड्या, राजकुमार गर्ग,गुंजन माथुर, निकिता पंचोली इत्यादि उपस्थित थे ।
प्रवक्ता
कमल गंगवाल