कुमारपाल गौतम ने किया पद्भार ग्रहण

बीकानेर के नए जिला कलक्टर ने करणी माता मंदिर, देशनोक में लगाई धोक
बीकानेर, 26 दिसम्बर। बीकानेर के 50 वें जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने बुधवार को देशनोक स्थित श्री करणी माता मंदिर में धोक लगाने के बाद अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।
कुमारपाल गौतम ने बुधवार को देशनोक स्थित छह शताब्दि से अधिक प्राचीन श्री करणी माता मंदिर में धोक लगाई। यहां उन्होंने करणी माता की जोत के दर्शन किए और बीकानेर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष कैलाशदान देपावत ने जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम को करणीमाता की जीवनी से जुड़े साहित्य व प्रसाद भेंट किया। उनके साथ उप निदेशक विकास हर्ष, उपखण्ड अधिकारी रमेश देव, हेमन्त उज्जवल मौजूद थे।
इसके बाद कुमारपाल गौतम जिला कलक्ट्रेट पहुंचे और विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। गौतम नागौर जिला कलक्टर पद से स्थानान्तरित होकर बीकानेर आए हैं। वे पाली व धौलपुर में भी जिला कलक्टर व मजिस्ट्रेट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कुमारपाल गौतम गणित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

टेबल टेनिस के हुए मैच
बीकानेर,26 दिसम्बर । लेखाकर्मी खेलकूद प्रतियोगिता के तहत टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता टेबल टेनिस हाॅल, करणीनगर में सम्पन्न हुई । जिसमें टेबल टेनिस एकल में मुकेश यादव (मु.ले.अ.) ने श्रीलाल भाटी को हराकर फाईनल मुकाबला जीता। वही टेबल टेनिस युगल में मुकेश यादव एवं करणीसिंह की जोड़ी ने श्रीलाल भाटी व कुलदीप सहारण की जोड़ी को हराते हुए युगल खिताब भी जीत लिया। बैडमिंटन एकल में विजय शंकर गहलोत (लेखाधिकारी) ने प्रदीप शर्मा को सीधे सेटो में एक तरफा मैच में हराते हुए फाईनल मुकाबला जीता। वहीं बैडमिंटन युगल खिताब प्रदीप शर्मा एवं पुनित कल्ला की जोड़ी ने विजय शंकर गहलोत एवं श्रीलाल भाटी को हराकर बैडमिंटन युगल का खिताब जीता।

error: Content is protected !!