आज दिनांक 27 दिसम्बर 2018- भारतीय युवक कांग्रेस दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लोकेष शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम अजमेर के उपमहापौर संपत सांखला को पदमुक्त करने हेतु राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान् अषोक गहलोत जी को जिला कलेक्टर अजमेर के माध्यम से ज्ञापन सौपा गया।
अध्यक्ष लोकेष शर्मा ने बताया कि नगर निगम के उपमहापौर संपत सांखला ने अपने नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता को लेकर मिथ्या तथ्य अंकित करके चुनाव लड़ा और चुनाव जीत लिया। जबकि सांखला के खिलाफ पूर्व पार्षद सत्यनारायण गर्ग ने परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि वर्ष 2010 में सांखला 10वीं कक्षा उत्तीर्ण नहीं थे उसके बावजूद उन्होने नामांकन पत्र में अंकित कॉलम में स्वयं को 10वीं कक्षा पास बताया। इस मामले में पुलिस ने सिविल लाईन थाने में जॉंच भी शुरू कर दी थी। वर्ष 2010 के चुनाव में सांखला को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बताया तथा वार्ड 18 से नामांकन भरा था और 2015 में पार्षद का चुनाव लड़कर उपमहापौर बने। वर्ष 2015 में उन्होने दाखिल नामांकन में ओपन दिल्ली विष्वविद्यालय से स्वयं को 10वीं पास बताया। ऐसे में यह सवाल खड़ा होता है कि जो विद्यार्थी एक संस्था से पहले ही 10वीं कक्षा पास है उसे दोबारा 10वीं पास करने का जरूरत क्यों पड़ी। अदालत में परिवादी सत्यनारायण गर्ग द्वारा अदालत में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 व लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 33क व 125क के तहत प्रसंज्ञान शुरू कर दिया है और इसके अलावा 31 जुलाई 2018 को नगर निगम की आहूत साधारण सभा में भी उपमहापौर संपत साखंला की अंकतालिका को लेकर भी उपजे विवाद के चलते खासा हंगामा हुआ। कांग्रेस के पार्षदो ने भी सांखला से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग करते हुए महापौर अजमेर को घेरा। इसी के चलते आज युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लोकेष शर्मा, चन्द्रकान्त पालीवाल, पवन ओड, ईष्वर राजोरिया, फरहान खान, रिहान खान व इलियास आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।