झूलेलाल प्रीमियर लीग- 2018 में रोज़ाना रोमांचक मुकाबले

जे.एम.डी. ग्रुप झूला मोहल्ला द्वारा आयोजित कराई जा रही झूलेलाल प्रीमियर लीग- 2018 टी-20 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोज़ाना रोमांचक मुकाबले हो रहे हैं। आज सुबह 8 बजे टीम रॉयल क्लब(तरुण) व सिंधी सुपर किंग्स(लोकेश) के मध्य खेला गया प्रथम मैच एकतरफा रहा, जिसमें टीम रॉयल क्लब(तरुण) ने 166 रन बनाकर आसान जीत दर्ज कराई। जबकि टीम सिंधी सुपर किंग्स(लोकेश) आठ ओवर में 42 रन पर ही सिमट गयी। इस मैच में टीम रॉयल क्लब(तरुण) के खिलाडी राजदीप लालवानी उर्फ़ दीपू भाई को सिंधी युवा संघ, अजमेर (SYSA) के सदस्य श्री विनोद बेहरानी द्वारा ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के ख़िताब से सम्मानित किया गया। आज के दूसरे मैच में टीम यंग स्टार्स व टीम रॉयल क्लब(नितिन) के मध्य करारा मुकाबला हुआ। टीम रॉयल क्लब(नितिन) ने पहली पारी खेलते हुए 182 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में टीम यंग स्टार्स अपने सभी विकेट गंवाने तक 175 रन ही बना पायी, इसी के साथ टीम रॉयल क्लब(नितिन) की जीत सुनिश्चित हो गई। इस मैच में टीम यंग स्टार्स के खिलाडी दामोदर का प्रदर्शन क़ाबिल-ए-तारीफ़ रहा, उन्होंने 94 रन बनाकर ‘मैन ऑफ़ द मैच’ की उपाधि प्राप्त की।
प्रतियोगिता में खिलाडियों के साथ-साथ दर्शक भी काफी आनंद उठा रहे हैं। एक तरफ मनोज झामनानी की सिंधी कमेंट्री दूसरी तरफ मैच में लगने वाले हर चोक्के-छक्के पर सिंधी गीतों की मधुर धुनें दर्शकों को बरबस की मैदान की ओर आकर्षित कर रही हैं।
कल दिनांक 28 दिसंबर 2018 को प्रथम मैच टीम संस्कार व टीम सतगुरु के मध्य खेला जायेगा। द्वितीय मैच जे. स्टार क्लब व सिंधी युवा संघ, अजमेर(SYSA) क्लब-1 के बीच खेला जायेगा, यह मैच बहुत ही रोमांचक रहने के आसार हैं तथा सभी की नज़र इसी मुकाबले पर टिकी हुईं हैं।

जय माता दी ग्रुप, झूला मोहल्ला, अजमेर
मनोज झामनानी (9828755829)
राजू मूर्जवानी (9602727038)

error: Content is protected !!