सवर्ण समाज को 10 प्रतिषत आरक्षण पर आतिषबाजी

आज दिनांक 07 जनवरी 2019 – देवेन्द्र सिंह शेखावत व रंजन शर्मा की आगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी व पूरी केबीनेट के द्वारा सवर्ण समाज को 10 प्रतिषत आरक्षण की मंजूरी का स्वागत करते हुए गांधी भवन चौराहे पर जोरदार आतिषबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुषी का इजहार किया।
देवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पूरे देष में जो 2014 से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी ने एक नारा दिया था ‘‘सबका साथ सबका विकास’’ उसी नारे को सार्थक करते हुए माननीय प्रधानमंत्री व पूरी कैबिनेट ने आज जो 10 प्रतिषत आरक्षण सवर्ण समाज को दिया है वह एक स्वागत योग्य पहल है साथ ही पूरे देष में एक समरसता को जो भाव पैदा किया गया वह काफी काबिले तारिफ है इसका सम्पूर्ण समाज द्वारा स्वागत करता है।
रंजन शर्मा ने बताया कि आज के दिन भारत वर्ष में ऐतिहासिक व अनुकरणीय दिन है जिस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी व पूरी केबिनेट ने बिना किसी के हितो का कुठाराघात किये बगैर जो सवर्ण समाज को 10 प्रतिषत आरक्षण दिया है वह अनुकरणीय पहल है इस पहल से अजमेर में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेष में खुषी की लहर व्याप्त है। इसी को लेकर आज गांधी भवन चौराहे पर जोरदार आतिषबाजी कर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुषी का जाहिर की गईं
खुषी जाहिर करने वालो में मुख्य रूप से अमन झंवर, मंयक तिवारी, रोहित यादव, मनोज दाधिच, रोहित मिश्रा, ज्ञानप्रकाष मिश्रा, सागर शर्मा, पंकज सिंह राठौड, मंयक शेखावत, सुमन मिश्रा, पंकज शर्मा, ऋषि जैन, प्रतिक अग्रवाल, कुलदीप राठौड सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!