पानी के लिए प्रशासन से सड़क पर संग्राम

अजमेर। लम्बे अरसे से जलदाय विभाग अजमेर के हितों को कुठाराघात कर जयपुर की प्यास बुझाने में लगा है गोर तलब तथ्य है की सांसद के रूप में रघु शर्मा एवं कांग्रेस समय समय पर पानी की किल्लत को कागज़ो में पूर्ति ना कर गली मोहल्ला में आपूर्ति यथावत रखने की बात करते रहे हैं।
शहर कांग्रेस उपाअध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने जलदाय विभाग को को चेतावनी देते कहा है कि वो तीन दिन में पानी की सप्लाई सुचारू कर दे वर्ना विभाग के अधिकारियों के निकम्मे पन पर कांग्रेस जन जलदाय विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ प्रतीकात्मक घेराव करेंगे और हालात ना सुधरने पर जनता के हितों के लिए बड़ी ओर निर्णायक कार्यवाही करने में पीछे नहीं हटेंगे।
कांग्रेस के नेता गुलाम मुस्तफा, ललित भटनागर, नोरत गुर्जर, विजय नागौरा, महेश भाटी, समीर शर्मा, गणेश चौहान, कमल बैरवा, सुरेश लड्ड र कैलाश झालीवाल,तारा देवी यादव, सुनील मोतियानी, हरि प्रशाद जाटव, पुनीत सखला ने ज़िला कलेक्टर को आगाह किया है कि वक़्त रहते जयपुर को अविलंब पानी की बीसलपुर से सप्लाई रोकी जाएं वर्ना अजमेर की जनता के हितों के लिए ज़िला प्रशासन से कड़ा रुख लिए आंदोलन का आगाज किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने जयपुर के प्रभाव में अजमेर की जनता के साथ नकारा रुख के लिए बीजेपी ओर आला अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गलत बयानी गलत परंपरा के अनुसार अजमेर के हिस्से को लूटकर जयपुर को खुश रखने की कोशिश की जा रही है वो किसी भी तरह मंज़ूर नहीं है चाहे सड़क पर उतर कर अजमेर के हिस्से को लेना पड़े।
गुलाम मुस्तफा

error: Content is protected !!