दादाबाड़ी में विराजेंगे भगवान संभवनाथ

नौ दिन दादाबाड़ी में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, 19 जनवरी को होगी भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा, देशभर से पहुंचेंगे हजारों श्रावक-श्राविकाएं
ब्यावर, 9 जनवरी। असंभव को संभव करने वाले श्री संभवनाथ भगवान का भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से आयोजित होगा। इसमें देशभर से आए हजारों श्रावक-श्राविकाएं भाग लेंगे। आयोजन को लेकर बुधवार को श्री जैन श्वेताम्बर खतरगच्छ संघ की ओर से बिजयनगर रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में वार्ता हुई।
संघ अध्यक्ष सतीश मेड़तवाल ने बताया कि आगामी 12 से 20 जनवरी तक नौ दिवसीय महोत्सव आयोजित होगा। गणाधीश पंन्यासप्रवर विनयकुशलमुनि महाराज आदि ठाणा की पावन निश्रा में प्रतिष्ठा होगी। संयोजक सुरेश कांकरिया ने बताया कि 12 जनवरी को प्रात: संतों-साध्वियों का मंगल प्रवेश होगा। इसके बाद कलश स्थापना व ज्वारारोपण किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि में जिन भक्ति संध्या होगी। जिसमें देश के विख्यात जैन भजन गायक प्रस्तुति देंगे। सह संयोजक राकेश भंडारी ने बताया कि 18 जनवरी को भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। भगवान का भव्य राजदरबार व जीवन चरित्र का सजीव मंचन ख्यातिनाम कलाकारों द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन भगवान की आंगी व आकर्षक रंगोली सजाई जाएगी। महिला मंडल अध्यक्ष निशा चौपड़ा, नवयुवक मंडल मंत्री अरिहंत कांकरिया ने भी विचार रखे। मंत्री महेन्द्र छाजेड़ ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया कॉर्डिनेटर सुमित सारस्वत ने किया। वार्ता में सह संयोजक बलवंत रांका, बिरदीचंद चौपड़ा, प्रेमचंद कांकरिया, सुशीला कोठारी, रेणु चौपड़ा, मदनलाल कोठारी, अभय चौपड़ा, अजय चौपड़ा, गौतम यति, वीरेंद्र लूणिया, मनीष डोसी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

सुमित सारस्वत
मीडिया प्रभारी
मो.09462737273

error: Content is protected !!