अब हो रही है तोपदड़ा में नियमित जलापूर्ति

अजमेर,12 जनवरी। । शिवनगर तोपदड़ा में अब नियमित जलापूर्ति होगी। इस सम्बन्ध में शनिवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों ने जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा को अवगत कराया।
जन स्वास्थ्य अभियातिर््ांकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता श्री सत्येन्द्र सिंह बताया कि शिवनगर तोपदड़ा के निवासियों ने जिला कलक्टर से स्थानीय कुंए का उपयोग जलापूर्ति में करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर जिला कलक्टर के निर्देेशानुसार कार्यवाही कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की गई। तोपदड़ा में खाजू माली के कुएं का उपयोग पूर्व में किया जाता था। वर्तमान में पेयजन सप्लाई का अन्तराल बढ़ने पन निवासियों ने इस कुएं का पानी सप्लाई करने के लिए सुझाव दिया था। इस कुएं पर मोटर लगाकर 5 हजार लीटर की टंकी भरी जा रही है। इस टंकी से क्षेत्र में नियमित खारे पानी की सप्लाई की जा रही है। इसके लिए खराब वाल्व को भी बदला गया है। अब तोपदड़ा में नियमित जलापूर्ति हो रही है।

error: Content is protected !!