अमावस को उग आया चांद

दादा गुरुदेव के चमत्कारों का सजीव मंचन, आज निकलेगा भव्य वरघोड़ा, दीक्षार्थी बहनों का होगा बहुमान
ब्यावर, 17 जनवरी। अमावस की काली रात में भी चांद उग आया। यह संभव हुआ दादा गुरुदेव के चमत्कार से। असंभव को संभव करने वाले जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर संभवनाथ भगवान के अंजनशलाका महोत्सव के तहत जैन दादाबाड़ी में दादा गुरुदेव के जीवन पर आधारित कार्यक्रम का मंचन हुआ। मुंबई से आई प्रेमदेवी ललवानी के निर्देशन में समाज सदस्यों ने भावपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें दादा गुरुदेव के कई चमत्कार बताए गए। गणाधीश पंन्यासप्रवर विनयकुशलमुनि महाराज की निश्रा में गुरुवार को पंच कल्याणक महोत्सव के तहत दीक्षा कल्याणक हुआ। भावुकता भरे माहौल में तीर्थंकर के सब कुछ त्यागकर वन में जाकर मुनि दीक्षा ग्रहण करने का मंचन किया गया। इस दौरान श्रावकों की आंखें नम हो गई।
शुक्रवार को परमात्मा व दीक्षार्थी बहनों का भव्यातिभव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। मुमुक्षु स्वीटी व मुमुक्षु सुरभि खजांची का बहुमान किया जाएगा। इन बहनों की दीक्षा आगामी 10 फरवरी को नागौर में होगी। यह वरघोड़ा संत विनयकुशलमुनि, नंदीषेणमुनि, विरागमुनि, भव्यमुनि, निरंजना श्रीजी, हर्षयशा श्रीजी, गुणरंजना श्रीजी, मधुस्मिता श्रीजी, मुक्तांजना श्रीजी, अमृतांजना श्रीजी, मोक्षांजना श्रीजी, मोक्षरतना श्रीजी, सुरक्षांजना श्रीजी, विरतीयशा श्रीजी, विनम्रयशा श्रीजी, विधिरत्ना श्रीजी की पावन निश्रा में निकाला जाएगा। वरघोड़ा प्रात: 8 बजे शांतिनाथ जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों व बाजारों से होते हुए दादाबाड़ी पहुंचेगा। इसमें कुशल महिला मंडल बैंड, सोजतिया गेर, कच्ची घोड़ी नृत्य आकर्षण होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका व आईएएस रवि जैन बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर में 108 जोड़ों द्वारा नाकोड़ा भैरव का महापूजन किया जाएगा। सायं 7.30 बजे से भक्ति संध्या का आयोजन होगा। जिसमें उज्जैन के गायक सतीश दवे साथी कलाकाराें के साथ प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष सतीश मेड़तवाल, संयोजक सुरेश कांकरिया, मंत्री महेंद्र छाजेड़, प्रेमचंद कांकरिया, चेतन हालाखण्डी, बलवंत रांका, कुशल कांस्टिया, बिरदीचंद चौपड़ा, ललित डाकलिया, राकेश भंडारी, राकेश डोसी, निशा चौपड़ा, सुशीला कोठारी, रेणु चौपड़ा, नितिन तातेड़, शांतिलाल गढ़वानी, गौतम डाकलिया, पारसकुमार मेड़तवाल, पदमचंद कांकरिया, गौतम यती, विजय मेहता, विजेश कांकरिया, अक्षय रांका, संदीप कोठारी, शैलेंद्र जिंदानी सहित बड़ी संख्या में श्रावक शामिल हुए।

error: Content is protected !!