बुरा मत सोचो, किसी से द्वेष मत रखो

सत्गुरु स्वामी बसंतराम जी महाराज का 117वाँ जन्मोत्सव वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में हर्शोल्लासपूर्वक मनाया गया। जन्मोत्सव के अन्तर्गत जन्म साखी, भजन संध्या, सत्संग, दीप प्रज्वलन कर केक काटने सहित अनेक कार्यक्रम हुए। संत ओम प्रकाश ने स्वामी बसंतराम जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी बसंतराम जी महाराज वेदान्त के ज्ञाता थे। स्वामी बसंतराम जी महाराज ने हमेशा ही परमात्मा से सच्चा प्रेम करने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भगवान से सच्चा प्रेम करने से ही हमारे ज्ञान के नेत्र खुलते हैं। हम भक्ति मार्ग में आगे बढ़ते हैं। मनुश्य का मन अति चंचल रहता है, स्थिर नहीं रहता, जिसका कारण मनुश्य की स्वयं की इन्द्रियाँ हैं, अगर मन को प्रभु की भक्ति में केंद्रित करेंगे तो मनुश्य भी ज्ञान मार्ग में आगे बढ़ता जायेगा और मनुश्य अपने मन को केंद्रित भी इन इंद्रियों की सहायता से कर सकता है। स्वामी बसंतराम जी महाराज ने अपने जीवन से हमें यह शिक्षा दी कि कभी हमें बुरा नहीं सोचना चाहिये, न ही किसी के प्रति द्वेष भावना रखनी चाहिये।
कार्यक्रम में आगे भजन संध्या में निरंजन जोशी, भगवान भगतानी, हशु आसवानी, आदि ने भजन प्रस्तुत कर संगत को झूमने पर मज़बूर कर दिया। कार्यक्रम में आगे दीप प्रज्वल्लन कर केक काटा गया। कार्यक्रम का समापन आरती पल्लव व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अंत में आश्रम के संत ओम प्रकाश जी ने आश्रम के आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23 जनवरी, 2018 बुधवार को प्रेम प्रकाश आश्रम, वैशाली नगर में सद्गुरु स्वामी बसंतराम जी महाराज का 117वाँ छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें श्रीमद भगवद गीता व प्रेम प्रकाश ग्रंथ के पाठों का भोग, ध्वजावंदन, सत्संग प्रवचन, दीप प्रज्वलन आदि कार्यक्रम होंगे।

संत ओमप्रकाश शास्त्री
9784065000

error: Content is protected !!