देवनानी ने किया 23 लाख के विकास कार्यो का शुभारम्भ

अजमेर, 08 फरवरी। अजमेर उत्तर के विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधायक कोष के 23 लाख की राशि से क्षेत्र में विकास कार्यो के निर्माण का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि 13.35 लाख की राशि से वार्ड 54 में क्रिश्चयनगंज क्षेत्र स्थित इन्द्रा काॅलोनी के बरसाती नाले व कच्ची सड़क का पक्का निर्माण करवाया जाएगा जिससे बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
इसी प्रकार वार्ड 58 में बलदेव नगर, करणी नगर व पायलट नगर क्षेत्र में विधायक कोष के 10 लाख की राशि से नालियों का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया है जिससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा व क्षेत्रवासियों को गन्दगी से राहत मिलेगी।
विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर पार्षद धर्मेन्द्र शर्मा, प्रकाश मेहरा, उषा किरण जोशी, भरत ओझा, चांदनाजी, विनोद कंवर राठौड़, राधेश्याम, महावीर, गोपाल मेहरा, अनिल गर्ग, करतारसिंह, सत्यनारायण मेहरा, राजेश शर्मा, अनिल अपूर्वा, कैलाश जोशी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!