5वें झूलेलाल जयंती महोत्सव आयोजन हेतु कमेटियों का गठन

अजमेर, 11 फरवरी। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं व स्कूलों के आपसी सहयोग से 5वां झूलेलाल जयंती महोत्सव 22 मार्च से 15 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जायेगा।
इस सिलसिले में समिति की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री महेन्द कुमार तीर्थाणी व कोषाध्यक्ष हरि चन्दनानी और संरक्षक नवल राय बच्चानी, नरेन शाहनी भगत, भगवान कलवानी, गिरधर तेजवाणी, दौलत राम पमनानी, हरीश वर्यानी को बनाया गया। अध्यक्ष के साथ समिति को पूरी कमेटी बनाने के पूर्ण अधिकार दिए गए।
उसी के अनुरूप समितियों का गठन किया गया। कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी आत्मदास, स्वामी ईसरदास, सांई ओमप्रकाश, स्वामी अर्जुनदास, भाई फतनदास, दादा नारायणदास व महेश तेजवाणी रहेंगे।
सलाहकार मंडल में एम. टी. भाटिया, ईसरसिंह बेदी, हरीश झामनाणी, नारायणदास हरवाणी, वासदेव मंघाणी, अशोक तेजवाणी, राजा ठाराणी, नारायणदास थदाणी, हरीश गिदवाणी, गोविन्द खटवाणी शामिल किए गए हैं।
उपाध्यक्ष राधाकिशन आहूजा, जी. डी. वृंदाणी, जगदीश अभिचंदाणी, रमेश टिलवाणी, तुलसी सोनी, जगदीश भाटिया, श्रीमती पुष्पा साधवाणी, जोधा टेकचंदाणी, मोहन तुलस्यिाणी होंगे।
मंत्री हरीश केवलरामाणी, अनिल आसनाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष ग्वालाणी, श्रीमती दिशा किशनानी और प्रचार मंत्री प्रकाश जेठरा व महेश मूलचंदाणी होंगे। वित्त समिति में जयकिशन लख्याणी, मोती जेठाणी, दीपक साधवाणी, नारी बागाणी, प्रकाश छबलाणी व कमल लालवाणी होंगे। सोशल मीडिया हरीश खेमाणी, भगवान साधवाणी, आई.जी. भम्भाणी, रमेश एच. लालवाणी होंगे।
स्वागत समिति में हरिराम कोडवानी, मोहन चेलानी, मोहन लालवाणी, बलराम हरलाणी, सुनील मोतियाणी, महेन्द्र (राजू) मनकाणी, किशनचंद हरवाणी, राजकुमार तुल्सियानी, मनोहर पारवाणी, कमल शाहणी, प्रेम केवलरामाणी, भवानी थदाणी, मनोहर मोटवानी, राजा जेठाणी, तरुण टिक्याणी होंगे।
विभिन्न कॉलोनियों व संस्थाओं की ओर से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु सांस्कृतिक समिति बनाई गई है, जिसमें के. जे. ज्ञानी, मंघाराम भिरयाणी, घनश्याम भगत, श्रीमती शांता भिरयाणी, गोप मीराणी, राम खूबचन्दाणी, होतचन्द मोरयाणी, लता ठारवाणी, चन्द्र भगत, ललित भगत व वासु सोनी रहेंगे।
महिला समिति में डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती कमला गोकलाणी, सुश्री महेश्वरी गोस्वामी, सरस्वती मूरजानी, रुकमणी वतवानी, श्रीमती गीता राम मटाई, श्रीमती रुकमणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, कान्ता मथराणी, श्वेता शर्मा व कुसुम आर्य को शामिल किया गया है।
युवा समिति में कुमार लालवानी, मोहन कोटवाणी, मुकेश आहूजा, सुनील लालवाणी, मोहन, गौरव मीरवाणी, गिरीश बाशाणी, राजू मूरजानी, हीतेश मंगलानी व नीतेश खेमचन्दाणी रहेंगे।
सामाजिक संगठनों व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सहकार समिति बनाई गई है, जिसमें नारायण सोनी, किशोर कुमार, कन्हैया लाल, मधुष चौधरी, एम. टी. वाधवाणी, दिलीप भूराणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, गोविन्द जैनाणी, डॉ. राजेश टेकचंदाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दौलत लौंगाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, राजेश आनंद, नत्थूलाल लालचंदाणी, वासुदेव कृपलाणी, टेउराम धर्मवाणी, वासदेव लालवाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी(शक्कू), जयप्रकाश मंघाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, भरत गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, किशोर टेकवानी, पुरुषोतम तेजवानी, नारायण रावलानी, हरीश शिवनानी, खुशीराम ईसरानी, प्रकाश मूलचंदाणी होंगे।
अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 25 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, चिकित्सा व रक्तदान शिविर, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद व झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, अमर शहीद हेमू कालानी व संत कंवरराम जयंती कार्यक्रम, सिंधी भाषा पर कार्यक्रम, चेटीचण्ड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह-जगह स्वागत जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कॉलोनियों की पंचायतें व संस्थाएं अपने कार्यक्रम व दिनांक समिति को देंगी, उसके बाद पूर्ण कार्यक्रम जारी किया जायेगा।

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,
महामंत्री
पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति, अजमेर 2019
9414705705

error: Content is protected !!