महिला कांग्रेस की प्रदेषाध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज का स्वागत

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेषाध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर पहंुची जहॉं पर अजमेर शहर महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका माला व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
यह जानकारी देते हुए अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेषाध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज के अजमेर आगमन के दौरान उनके द्वारा अजमेर शहर महिला कांग्रेस की प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रदेष के पदाधिकारियों की एक आवष्यक बैठक ली। बैठक में दिनांक 13 व 14 फरवरी को होने वाले राहुल गांधी जी के सेवादल के अधिवेषन की जानकारी ली एवं अजमेर में महिला कांग्रेस की ओर से अधिक से अधिक संख्या में कायड़ विश्राम स्थली में होने वाले सेवादल अधिवेषन में भाग लेकर अधिवेषन को सफल बनाने की अपील की साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आवष्यक दिषा निर्देष भी प्रदान किये।
स्वागत व बैठक में अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, मंजू बलाई, रेखा कंवर, रागिंनी चतुर्वेदी, अरूणा कच्छावा, शहनाज खान, रंजनी कहार, संगीता बंजारा, शहनाज आलम, लक्ष्मी बुन्देल, दीपा पारवानी, मनीषा मीणा व षिफा खान आदि महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!