निशुल्क सेल्फ डिफेंस कैंप का किया गया आयोजन

डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा रविवार को पटेल मैदान पर दुसरे सेल्फ डिफेंस कैंप “रक्षा” का आयोजन किया गया | “रक्षा” कैंप में अजमेर के ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रदीप वर्मा द्वारा सेल्फ डिफेंस की कुछ उन्नत तकनीकें सिखाई गयी | साथ ही सिविल डिफेंस के विजय यादव द्वारा हृदयाघात से बचने की सीपीआर तकनीक और सिलिंडर में आग लगने पर कैसे बचे इसका प्रशिक्षण दिया | संस्था के शहर प्रभारी विकास ऊबना ने बताया की दुसरे “रक्षा” कैंप का आज दूसरा दिन था जिसमे प्रशिक्षकों द्वारा कुछ उन्नत आत्मरक्षा की तकनीके सिखाई गयी | अब तीसरा रक्षा कैंप 24 फ़रवरी और 3 मार्च को आयोजित किया जायेगा | संस्था की संरक्षक श्री मति संगीता खत्री ने अजमेर की सभी महिलाओं व बालिकाओं से निवेदन किया की सभी इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बने |
कार्यक्रम में संस्था के डिंकी मोटवानी, तनूजा बेलानी, सौरभ शर्मा, मयंक, कविता, प्राची और मयूर सैनी मौजूद थे |

error: Content is protected !!