अजमेर, 24 फरवरी। अजमेर उत्तर के विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज वार्ड 50 में महादेव नगर में रावत धर्मशाला के पास स्थित पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
देवनानी ने बताया कि विधायक कोष से स्वीकृत किये गये 11.16 लाख की राशि से इस पुलिया की ऊंचाई व चैड़ाई बढाकर पुनर्निर्माण कराया जा रहा है जिससे क्षेत्रवासियों की राह सुविधाजनक बन सकेगी तथा बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से उन्हें छुटकारा मिलेगा।
विकास कार्य के शिलान्यास के अवसर पर श्रीकिशन सोनगरा, धर्मेश जैन, राजेश शर्मा, श्याम पंवार, सत्यनारायण शर्मा, एस.एस.भटनागर, पूनम सांखल, राजूसिंह, राजेश सैन, महावीर सैन, महेश, राजकुमार साहू, भवानी सिंह, विकास खारोल, रणजीत सिंह, प्रमोद चैधरी, पार्षद राजेन्द्र राठौड़, जे.के. शर्मा, सुखदेवसिंह रावत, राजीव भारद्वाज, रमेश टेलर, गोरीशंकर, हनुमान, सौरव, पंकज, श्रीनिवास, मनोज भाटी, रमेश चैहान, हनुमान महावर आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे