बैठक में हुई शिक्षक समस्याओं पर चर्चा

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन व राधाकृष्णन शिक्षिका सेना की संयुक्त बैठक आज कचहरी रोड विद्यालय अजमेर में आयोजित की गई ।
इस वर्ष के प्रदेश सम्मेलन की सफलता के बाद पहली बार इस बैठक में बड़ी संख्या में सैकड़ों शिक्षक भाइयों बहनों ने भाग लिया ।
बैठक के प्रारंभ में प्रदेश उप सभाअध्यक्ष श्री दिनेश सांखला, प्रदेश कार्यालय मंत्री महेंद्र सिंह सहवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दिनेश यादव,जिलाध्यक्ष अशोक शेखावत ने मां सरस्वती व राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलन कर बैठक की विधिवत शुरुआत की।
बैठक में संगठन की रीति नीति अनुसार सबसे पहले खुला सत्र आयोजित किया गया।
खुले सत्र में आज एक बात रहीं कि लगभग 38 लोगों ने अपनी बातें व अपने विचार विभिन्न विषयों पर खुलकर प्रकट किए।
शिक्षक शिक्षिकाओं ने जयपुर के सम्मेलन की सफलता के लिए जयपुर जिले के साथियों को ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर बहुत ही अच्छी व्यवस्थाएं देने के लिए आभार ज्ञापित किया।
अजमेर जिले से 13 बसों द्वारा जयपुर प्रदेश सम्मेलन में शिक्षक साथियों के पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अशोक सिंह शेखावत व शिक्षिका सेना की संयोजिका श्रीमती सलमान खान ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।
गौरतलब है कि अजमेर से जयपुर सम्मेलन में 13 बसें गई थी।
आज की बैठक में प्रारम्भिक शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुपम माथुर ने नोशनल बेनिफिट के आदेश, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा द्वारा नही किये जाने तथा किसी प्रकार का लिखित में मना भी न किए जाने की बात पर संगठन द्वारा आगामी दिनों में जिला शिक्षा अधिकारी से वार्ता की जाएगी ।
विभिन्न वक्ताओं ने वर्तमान शिक्षा परिदृश्य पर अपने विचार रखें। भारत सवासिया ने बालसभा को विद्यालय में आयोजित किए जाने की बात कही साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बाल सभा आयोजित होने से होने वाली परेशानियों को बताया।
पंचायत शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मंत्रालयिक कर्मचारी व संसाधन बढ़ाए जाने की बात भी कही।
अजमेर महानगर मंत्री रघुवीर कच्छावा ने अजमेर महानगर के शिक्षकों की ओर से न्यू पेंशन स्कीम के विरोध में राधाकृष्णन संघ की मुहिम का स्वागत करते हुए आगामी दिनों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू किए जाने की मांग को लेकर संगठन के आंदोलन पर कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शिक्षिका सेना की जिला मंत्री दीपिका शर्मा ने एकजुट रहने के लिए बहनो का आभार ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी शिक्षिका सेना के साथ रहने का आह्वान किया।
शिक्षिका सेना की प्रदेश संयोजिका सुनीता भाटी शिक्षिका सेना की बहनों को राधाकृष्णन संघ के रीड की हड्डी बताते हुए कहा कि यह पहला संगठन है जिसने हम बहनों को अपना अलग मंच देकर हमारे अस्तित्व को पहचान दी है तथा हमारी इतनी बड़ी सेना को बनाया है ।
इसके लिए हम सदैव बहनों की ओर से संगठन के हर कार्य के लिए तत्पर रहने का विश्वास दिलाती हैं ।
प्रदेश उपसभाअध्यक्ष दिनेश सांखला ने प्रारंभिक शिक्षा में आ रही समस्याओं को बताया।
प्रदेश महामंत्री अमिताभ सनाढ्य ने संगठन की क्रिया विधि व कार्यशैली को विस्तार से बताते हुए संगठन के समर्पित कार्यकर्ता बनने का आह्वान किया ।
प्रारंभिक शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह बुंदेल ने जोशीले नारों से बैठक को जोश से भर दिया ।
प्रदेश कार्यालय मंत्री महेंद्र सिंह सहवाल ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया ।
प्रदेश अध्यक्ष विजय सोनी ने शहीद सैनिकों को याद करते हुए आह्वान किया की मुख्यमंत्री सहायता कोष में शहीदों के सहायतार्थ राशि जमा कराई जा सकती है जिसकी पक्की रसीद भी जिला कलेक्ट्रेट के द्वारा प्रदान की जाती है। ऐसी स्थिति में सरकार की ओर से अधिकृत रूप से मुख्यमंत्री सहायता कोष अथवा प्रधानमंत्री सहायता कोष में ही राशि जमा कराए जाने की बात कहते हुए सभी को इसके लिए प्रेरित करने को कहा।
संगठन द्वारा अपनी आगामी कार्यक्रम की रणनीति बनाते हुए आने वाले विश्व महिला दिवस 8 मार्च पर शिक्षिका सेना का कार्यक्रम कराए जाने की योजना बनाई गई।
साथ ही संगठन की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले फाग की मस्ती, धमाल का कार्यक्रम फागोत्सव इस बार 17 मार्च को आयोजित किए जाने का निर्णय किया गया। अजमेर जिले से शिक्षक शिक्षिकाएं इस कार्यक्रम में भाग लेकर फूलों से होली खेलते हुए विभिन्न फाग की मस्ती के कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
साल भर से शिक्षक शिक्षिका इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं ।
कार्यक्रम में पिछले दिनों संगठन द्वारा जिन शिक्षक शिक्षिकाओं के कार्य करवाए गए ,उन्होंने उनमुक्त कंठ से शिक्षक संघ के कार्यों की सराहना करते हुए अपने अनुभव संगठन की बैठक में सभी के साथ साझा किए।
गौरतलब है कि राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन राज्य के इतिहास का पहला व एकमात्र निशुल्क सदस्यता वाला संगठन है।
विभिन्न नवाचार व नियमों के कारण यह संगठन अल्प समय में ही राजस्थान में अपनी अलग पहचान बना चुका है ।
बैठक के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
आज की बैठक में महेंद्र सिंह बुंदेल, महेंद्र सिंह सहवाल ,अशोक सिंह शेखावत ,आशीष कुमावत ,नरेंद्र पुनिया, अविनाश शर्मा ,अरविंद शर्मा ,ललिता चौधरी, सरोज कुमावत ,जानकी सावलानी,रंजना शर्मा, दीप्ति शर्मा, रणजीत सिंह, अजय सिंह, खेमराज मीणा ,मदन सिंह रावत ,राजेश शर्मा, विजय खेतावत,सुरेंद्र यादव,हरेंद्र शर्मा ,इंदु बाला सैनी ,राधा टांक, काजल खत्री, पुष्पा बंसलवाल,मधु सक्सेना,हेमलता मकवाना,देवी सिंह बनाफल, अजीत सिंह, प्रकाश चंद आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!