अजमेर 24 फरवरी 2019। भारतीय जनता पार्टी अजमेर द्वारा प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन आज दोपहर 1ः30 बजे श्रीराम धर्मशाला जवाहर रंगमंच के पीछे किया गया बैठक में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी रहे सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश वर्तमान समय में एक निर्णायक दौर की और आगे बढ़ रहा है आज हमारे देश में चुनौतियां देश के बाहर से व भीतर दोनों ओर से मिल रही है उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जिस पर वर्षों से कई आक्रमण हुए परंतु न कोई इसे गुलाम बनाकर रख सका और ना ही इसे नष्ट कर सका सैनिकों के शौर्य पर हमारे देश ने कभी संदेह नहीं किया है आज हमें वह पड़ोसी देश धमकियां दे रहा है जिस के प्रधानमंत्री कार्यालय की गाड़ियां तक नीलाम हो गई है सुधांशु त्रिवेदी जी ने कहां की आतंकवाद दो विचारों की लड़ाई है आज पाकिस्तान आतंकवादियों का केंद्र बन चुका है यदि हम विश्व के परिपेक्ष में देखें तो माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी ने अमेरिका के बाद अपना कार्यालय भारत में खोला और विश्व के 10 बड़े आतंकवादियों का यदि चयन किया जाए तो उनमें से 8 आतंकी पाकिस्तान में पाए जाएंगे इसके विपरीत यदि विश्व के 10 बड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियरों का चयन किया जाए तो उनमें से 8 भारत में पाए जाएंगे यही सबसे बड़ी वैचारिक लड़ाई हमारी और हमारे पड़ोसी मुल्क में है आज विश्व के हर क्षेत्र में भारतीयों का वर्चस्व है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो चिकित्सा का क्षेत्र हो नासा में भी 30þ वैज्ञानिक भारतीय मूल के हैं त्रिवेदी जी ने कहा कि 2014 में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तभी से देश में सुधार और बदलाव की शुरुआत हुई है प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज तक सभी पद्मश्री पुरस्कार धनाढ्य व्यक्तियों को मिले परंतु यह मोदी सरकार की ही इच्छा शक्ति थी कि देश के कोने कोने में समाज के विभिन्न क्षेत्र में समाज सुधार के पहचान बनाने वाले पिछड़ों ,आदिवासियों को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिए गए हैं। मोदी सरकार पारदर्शिता साफ नियत और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का उदाहरण है उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का आरंभ अटल जी की सरकार के समय हुआ और यह सदी भारतवर्ष और भाजपा की है उन्होंने भारत के इतिहास पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने हमें सदैव एक हीन भावना से ग्रसित करने का प्रयास किया और आज़ादी के बाद की सरकारों ने भी हमें इतिहास में वही पढ़ाया जबकि हमारे देश की शिक्षा पद्धति सदैव श्रेष्ठ रही है जिस प्रकार भारत की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है अगले वर्ष तक हम ब्रिटेन को पीछे छोड़ विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएंगे त्रिवेदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य पुनः विश्व गुरु बनना है और हम उस ओर अग्रसर हो चुके हैं।
सम्मेलन के आरंभ में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया सम्मेलन के शुरुआत में बोलते हुए जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन सभी वर्गों तक पहुंचना है जो समाज में अपना एक विशेष स्थान रखते हैं उन सभी तक सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को पहुंचाना और उनके विचारों को सरकार तक पहुंचाना है।
क्लस्टर प्रभारी और विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज हमारे बीच राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु जी त्रिवेदी है जो समाचार चैनलों पर विपक्ष के मध्य अपनी बात प्रमाणिकता के साथ रखते हैं उन्होंने कहा प्रबुद्ध जन जो चर्चा करते हैं उसे आमजन ग्रहण करता है और उसी अनुसार अपनी मानसिकता बनाता है इसीलिए राजस्थान में बनाए गए 8 क्लस्टर में प्रबुद्ध जन नागरिक सम्मेलन संपादित करने का निर्णय लिया गया जिसमें आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए देहात जिलाध्यक्ष प्रोफेसर बीपी सारस्वत ने कहां की पार्टी द्वारा सभी वर्गों के मध्य कार्यक्रम करने और उनके बीच जाने का तय हुआ है उसी क्रम में आज इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ है उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व पुनः नरेंद्र मोदी जी की ओर देख रहा है आने वाले चुनावों में भाजपा की सरकार बने यही हमारा लक्ष्य है उन्होंने सुधांशु जी का इतिहास और वर्तमान के तालमेल के साथ संबोधन करने का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में लोकसभा संयोजक सुरेश रावत ,सह संयोजक धर्मेंद्र गहलोत ,अरविंद यादव ,शहर संगठन प्रभारी राजेंद्र बोराणा, देहात संगठन प्रभारी कालू लाल गुर्जर ,दक्षिण विधायक अनीता भदेल ,शिवशंकर हेड़ा ,वंदना नोगीया , भागीरथ चौधरी , कमल पाठक , शम्भू दयाल, जय किशन पारवानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य ने किया प्रचार मंत्री ने बताया कि व्यवथाओं की जिम्मेदारी विकास सोनगरा ,रविंद्र जसोरिया , सैयद सलीम , फरहाद सागर , गोपाल बंजारा., रमेश मेघवाल ,नरेंद्र सिंह शेखावत , आशीष शर्मा को दी गई।
कार्यक्रम में विविध क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
मन की बता का हुआ कार्यक्रम
भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा आज सभी मंडलो पर मन की बात का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत में बजरंग मंडल पर पुलिस लाइन चौराहा, पृथ्वीराज मंडल में झूलेलाल मंदिर देहली गेट , दाहरसेन मंडल में सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित किया , आदर्श मंडल में माधव द्वार पर, झलकारी बाई मंडल में श्रीनाथ गार्डन गुलाब बाड़ी तथा आर्य मंडल में बालाजी मंदिर के पास अजय नगर में यह कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा , राजकुमार लालवानी , योगेश शर्मा , सोहन शर्मा ,बलराज कच्छावा , मुकेश खींची सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484