चिकित्सा सुविधाएं उपलब्घ करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध

अजमेर, 25 फरवरी। चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को सरवाड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्घ करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। इसी कड़ी में सरवाड़ में भी सामुदायिक चिकित्सालय निर्मित किया जाएगा। इस पर 5 करोड़ 25 लाख की लागत आएगी। यह राशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही है। यह चिकित्सालय भवन लगभग 18 हजार 900 वर्गफीट क्षेत्र में बनेगा। इसमें दो वार्ड, लेबोरेट्री, ऑपरेशन थियेटर मय रिकवरी, स्टरलाइजेशन रूम, माइनरओटी, ओपीटी, गायनिक पीडीयाट्रिक, सर्र्जीकल, ड्रेसिंग कक्ष, एक्सरे, स्टाफ रूम, लेबर रूम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ एवं वार्ड बॉय के लिए क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इससे चौबीसों घण्टे चिकित्सा सुविधा मिलने में आसानी रहेगी। क्षेत्र की जनता को विशेषज्ञ सेवाएं मिलने से उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि सरवाड़ का सामुदायिक चिकित्सालय आरम्भ हो जाने से हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। नसीराबाद और केकड़ी के मध्य बड़ा अस्पताल यही बनेगा। यहां पर स्वीकृत समस्त पदों को भरने का प्रयास किया जाएगा। आसपास के गांवों के ग्रामीण इससे लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को बेहतरीन बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक को उसके घर के जनदीक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवायी जाएगी। सरकार ने निःशुल्क दवा एवं जांच की सुविधा पहले से ही प्रदान कर रखी है। चिकित्सालयों में विशेषज्ञ सेवाओं में वृद्धि करने के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के.सोनी, श्री मोलाना अब्बदुल शकूर, श्री सागर शर्मा, श्री शैलेन्द्र सिंह एवं प्रधान धाकड सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

चिकित्सा एवं जनसम्र्क मंत्री ने की जनसुनवाई
अजमेर, 25 फरवरी। चिकित्सा एवं जनसम्पर्क मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सोमवार को केकड़ी में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी।
डॉ. रघु शर्मा ने केकड़ी में अपने फार्म हाउस पर जनसुनवाई की इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं बतायी। उन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खवास ग्राम में भी जन सुनवाई की और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन प्रदान किया।

मंगलवार को 9 स्थानों पर लगेंगे कृषि फसल ऋण माफी शिविर
अजमेर, 25 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषि फसल ऋण माफी शिविर के द्वितीय चरण में मंगलवार 26 फरवरी को 9 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को धातोल, जालिया द्वितीय, प्रान्हेड़ा, कादेड़ा, डीडवाड़ा, बरना, ढाल, लल्लाई तथा जेठाना में ऋण माफी शिविर लगेंगे। शिविरों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है।
जिला कलक्टर ने बताया कि नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी शिविरों के सफल संचालन के लिए जीएसएस व्यवस्थापक और सीसीबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर ऋण प्रपत्र-1 को जारी किए जाने की प्रक्रिया को पूरा किया जाना सुनिश्चित करेंगे। वे जीएसएस से संबंधित बैंक की शाखा पर संधारित ऋण वितरण रजिस्टर से लाभार्थियों के नाम और उनको दिए गए ऋण का सत्यापन शत प्रतिशत करेंगे। समस्त पात्र किसानों के डाटा फीडिंग/वैलिडेशन, लोन सुपरवाईजर/पैक्स मैनेजर के द्वारा दो दिवस में किया जाना सुनिश्चित करेंगे और सभी काश्तकारों का आधार सत्यापन किया जाना भी सुनिश्चित करेंगे।

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने किया निरीक्षण
अजमेर, 25 फरवरी। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री पी.के.उपाध्याय आरएफबीपी -2, राजस्थान जयपुर द्वारा प्रतिष्ठित अमृतादेवी राज्य पुरस्कार के चयन हेतु उप वन संरक्षक श्रीमती सुदीप कौर के साथ श्री राधा स्वामी सत्संग तबीजी वृक्षारोपण, जनाना हॉस्पिटल वृक्षारोपण एवं माकड़वाली रोड पर रोड साईड वृक्षारोपण का निरीक्षण किया गया।
इसके पश्चात मुख्य वन संरक्षक अजमेर श्री अक्षय सिंह, वन संरक्षक श्री सी.आर.मीणा एवं उप वन संरक्षक श्रीमती सुदीप कौर के साथ बॉयोलोजिकल पार्क पुष्कर के कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा गुणवत्ता सुधार एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ब्यावर शहरी क्षेत्र में लम्बित कार्यों का होगा चिन्हिकरण
26 फरवरी से 25 मार्च तक लगेंगे शिविर
अजमेर, 25 फरवरी। नगर पालिका शहरी क्षेत्र में आमजन के लम्बित कार्यों का सर्वे /चिन्हिकरण किया जाना है। इसके लिए वार्डवार शिविर 26 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित होंगे।

नगर परिषद के आयुक्त ने बताया कि श्री सुरेश चौघरी ने बताया कि यह शिविर नगर परिषद सभागार में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होंगे। शिविरों में कृषि भूमि पर बसी आवासीय योजनाओं के नियमन, पट्टे जारी करने उच्च न्यायालय के निर्देशों की अध्यधीन अनुमोदित आवासीय योजनाओं के भूखण्डों के पट्टे जारी करना, एकमुश्त लीज जमा कराने पर लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी करना, भूखण्ड का नाम हस्तान्तरण, ले आउट प्लान के अनुमोदन के प्रकरण, भवन निर्माण स्वीकृति के प्रकरण, टूटी सड़कों की मरम्मत का कार्य, खांचा भूमि का आवंटन, कच्ची बस्ती के नियमन के प्रकरण, विभिन्न व्यक्तिगत लाभार्थी योजनाओं के आवेदन तैयार कराने के प्रकरण, शहरी निकाय के अन्य प्रकरण जो आमजन से संबंधित हो, संबंधित कार्य सम्पादित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 1,2 व 3 का 26 फरवरी को, वार्ड संख्या 4,5,6 का 27 फरवरी को, वार्ड संख्या 7,8,9 का 28 फरवरी को, वार्ड संख्या 10,11,12 का एक मार्च को, वार्ड संख्या 13,14,15 का 5 मार्च को, वार्ड संख्या 16,17,18 का 6 मार्च को, वार्ड संख्या 19,20,21 का 7 मार्च को, वार्ड संख्या 22,23,24 का 8 मार्च को, वार्ड ंसख्या 25,26,27 का 11 मार्च को, वार्ड संख्या 28,29,30 का 12 मार्च को, वार्ड संख्या 31,32,33 का 13 मार्च को, वार्ड संख्या 34,35,36 का 15 मार्च को, वार्ड संख्या 37,38,39 का 18 मार्च को, वार्ड संख्या 40,41,42 का 19 मार्च को तथा वार्ड संख्या 43, 44,45 का 25 मार्च को शिविर आयोजित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!