भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक संपन्न

अजमेर 25 फरवरी 2019। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की एक जिला स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा के नेतृत्व में आज दोपहर 2ः00 बजे आदर्श नगर स्थित मनुहार गार्डन में आहूत की गई बैठक में मुख्य रूप से आगामी 26 फरवरी को कमल दीपक अभियान ,28 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री जी का संवाद कार्यक्रम और 2 मार्च को आयोजित होने वाली वाहन रैली प्रमुख रहे बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने बताया कि प्रदेश अनुसार विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं जिसके अंतर्गत 26 फरवरी को कमल दीपक अभियान प्रत्येक मंडल पर आयोजित किया जाएगाइस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंडल के प्रमुख चौराहों के साथ-साथ मंडल में रहने वाले लाभार्थी परिवारों के घर पर दीपक जला कर और मेरा परिवार -भाजपा परिवार का स्टीकर लगाकर कमल दीपक कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम के जिला प्रभारी जयकिशन पारवानी ने बताया कि अजमेर में पृथ्वीराज मंडल में है कार्यक्रम डिग्गी बाजार स्थित हेमू कालानी चौक पर ,दाहरसेन मंडल में यह कार्यक्रम रीजिनल कॉलेज स्थित नई चौपाटी पर, आदर्श मंडल में 9 नंबर पेट्रोल पंप चौराहे पर ,झलकारी बाई मंडल में राजा साइकिल चौराहा ,आर्य मंडल में डीके पैलेस अजय नगर चौराहा पर होगा जिले का कार्यक्रम बजरंग मंडल के साथ बजरंगगढ़ चौराहा स्थित विजय स्तंभ पर किया जाएगा कमल दीपक का कार्यक्रम शाम 7ः30 बजे आयोजित होगा जिसमें प्रदेश महामंत्री श्री बीरमदेव सिंह जी उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में आगामी 28 तारीख को प्रधानमंत्री जी के संवाद का कार्यक्रम विधानसभा उत्तर विधान सभा तथा दक्षिण विधानसभा में आयोजित किए जाएंगे बैठक को संबोधित करते हुए वाहन रैली के प्रभारी आनंद सिंह राजावत ने कहा कि आगामी 2 मार्च को होने वाली रैली एक महारैली के रूप में आयोजित हो इस हेतु दक्षिण विधानसभा और उत्तर विधानसभा की सभी बूथों से कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर भाजपा का झंडा लगा कर इस रैली में जुड़े इस हेतु बूथ स्तर पर प्रयास किया जा रहा है प्रचार मंत्री संदीप गोयल ने बताया कि आज की बैठक का संचालन उपाध्यक्ष सोमरतन आर्य ने किया आज की बैठक में महामंत्री रमेश सोनी ,बलराज कच्छावा, विकास सोनगरा ,विशाल वर्मा, अरविंद शर्मा ,योगेश शर्मा ,मुकेश खींची ,संजय अरोड़ा ,घीसू लाल गढ़वाल, दीपक सिंह राठौड़, प्रशांत यादव ,रश्मि शर्मा ,सरोज चौधरी ,लक्ष्मी यादव, अशोक राठी, संजीव नागर ,मुकेश मीणा ,अमृतलाल नाहरिया ,राजेश घाटे ,शुभम शर्मा ,सतीश बंसल, तुलसी सोनी ,लक्ष्मी यादव, विशाल वर्मा ,पवन बेरवा ,दीपक शर्मा, रोहित यादव, नरपत सिंह कच्छावा उपस्थित रहे।
संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!