*विंग कमांडर अभिनंदन वर्दमान को महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू व पद्मावती केंद्र अजमेर ने भारत रत्न देने की राष्ट्रपति से सिफारिश की *
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू व पद्मावती केंद्र अजमेर ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्दमान की पाक द्वारा वाघा बॉर्डर पर रिहाई होन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये वर्धमान कॉम्प्लेक्स सुंदर विलास, मॉडल स्कुल के सामने अजमेर मे ढोल-नगाड़े बजाये व लोगो को मिठाईया खिलायी ।
महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र अजमेर के वर्तमान अध्यक्ष अशोक छाजेड़, अध्यक्ष निर्वाचित 2019-21 टर्म कमल गंगवाल व पद्मावती केंद्र की वर्तमान अध्यक्षा गुंजन माथुर ने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्दमान की बहादुरी व उनकी रिहाई अपने आप में एक मिसाल है । हमे ऐसे वीर पर गर्व है ।
अजयमेरू केंद्र के सचिव गजेंद्र पंचोली व पद्मावती केंद्र की सचिव निकिता पंचोली ने बताया कि दोनो केंद्रो के पदाधिकारीयो ने सामूहिक रुप से मींटिग की व प्रस्ताव पास कर राष्ट्रपति को विंग कमांडर अभिनंदन वर्दमान को भारत रत्न देने की सिफारिश करते हुये पत्र लिखा ।
पद्मावती केंद्र की अध्यक्षा निर्वाचित 2019-21 टर्म संतोष पंचोली ने बताया कि अगर सरकार इजाजत देगी तो महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू व पद्मावती केंद्र विंग कमांडर अभिनंदन वर्दमान को अजमेर बुला कर सम्मान करेंगे ।
अजयमेरू केंद्र के संयुक्त सचिव विजय जैन पांड्या ने बताया कि इस अवसर पर अशोक छाजेड़, कमल गंगवाल, गजेंद्र पंचोली, विजय जैन पांड्या, राज कुमार गर्ग, गुंजन माथुर, संतोष पंचोली, दीपाली माथुर, निकिता पंचोली, पुष्पा क्षेत्रपाल, गीता रवी इत्यादि उपस्थित थे ।