अजमेर, 1 मार्च । हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 807 सालाना उर्स के मौके पर ख्वाजा की नगरी पाक्षिक समाचार पत्र के उर्स विशेषांक का विमोचन 3 मार्च को होगा। यह जानकारी देते हुए सम्पादक एस. एफ. हसन चिश्ती ने बताया कि 3 मार्च की सांय 7.00 बजे दरगह के आहता-ए-नूर में उर्स विशेषांक का विमोचन होगा। विशेषांक हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी सहित सात भाषाओं में रंगीन प्रकाशित किया जा रहा है। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरआन की आयत से की जायेगी। नात-मनकबत के नजराने पेश किये जायेंगे। ख्वाजा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा एवं महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया जायेगा।