कल दिनांक 2 मार्च 2019,शनिवार भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा अजमेर की उत्तर व दक्षिण विधानसभा द्वारा विजय संकल्प वाहन रैली निकाली जाएगी
जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर और अधिक सक्रिय करना व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के साथ-साथ राष्ट्र के नवनिर्माण में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों से आमजन को अवगत करवाना रहेगा
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि इस विजय संकल्प वाहन रैली में भाजपा शहर जिला के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे एवं आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकल्प लिया जाएगा ,अजमेर लोकसभा की सीट भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और राष्ट्र के लिए किए गए कार्यो के आधार हर हाल में ही जीतेंगे
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने.सभी भाजपा कार्यकर्ता से आह्वाहन किया है इस वाहन रैली में सभी कार्यकर्ता हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे
सभी कार्यकर्ता विजय के संकल्प के साथ इस रैली का आगाज करेंगे उत्तर व दक्षिण दोनों ही रैली का समापन कैसरगंज सर्किल पर होगा
उत्तर विधानसभा की विजय संकल्प वाहन रैली का प्रारंभ प्रात 11 बजे बजरंग गढ़ चौराह के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक से प्रारंभ होते हुए विजय स्मारक, फवारा चौराह होते हुए, नया बाजार, गोल प्याऊ, चूड़ी बाजार, नगर निगम, गांधी भवन से क्लॉक टावर, पड़ाव होते हुए केसरगंज चक्कर विजय संकल्प के साथ समापन होगा
दक्षिण विधानसभा विजय संकल्प वाहन रैली प्रातः 11 बजे तोपदड़ा स्कूल से प्रारंभ होते हुए पाल बिछला,मार्टरनल ब्रिज, अलवर गेट,भजनगंज, जोन्सगंज,सुभाषनगर, रामगंज होते हुए,भगवानगंज,आशागंज,पद्माडेयरी, केसरगंज चौराहै पर समापन होगा
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष ने सभी भाजपा जिला के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा ,एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा ,अल्पसंख्यक मोर्चा ,मंडल पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि विजय संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने बताया कि इस रैली का जिला संयोजक आनंद सिंह राजावत , उत्तर विधानसभा संयोजक दीपक सिंह राठौड़, सह संयोजक नरेंद्र सिंह शेखावत एवं पंकज कुलियाना ,दक्षिण विधानसभा का संयोजक रंजन शर्मा सह संयोजक विशाल वर्मा एवं सोनू त्यागी को बनाया है।
अनीश मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी