अजमेर विकास प्राधिकरण की बैठक संपन्न

आज दिनांक 01.03.2019 को प्राधिकरण की 14जी बोर्ड बैठक अध्यक्ष अजमेर विकास प्राधिकरण (संभागीय आयुक्त अजमेर) के अध्यक्षता में आयोजित की गई। उक्त बैठक में निम्न सदस्य जिसमे आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण, सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण, अति0 मुख्य अभियन्ता सार्वजनिक निमार्ण विभाग, अति. मुख्य अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियान्त्रीक विभाग, निदेषक आयोजना, अध्यक्ष नगर परिषद किषनगढ उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से बजट वर्ष 2018-19 के संषोधित व 2019-20 के प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई। बजट के विभिन्न मदों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से 229.62 करोड के आय-व्यय प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया। जिसमे पुष्कर क्षेत्र के सर्वागीण विकास जिसमे ब्रह्मा मंदिर विकास शमिल है तथा किषनगढ़ क्षेत्र के सर्वागीण विकास हेतु क्रमषः 1200 लाख व 800 लाख का बजट प्रावधान रखा गया। अध्यक्ष महोदय द्वारा विस्तृत रूप से समस्त मदों पर चर्चा कर बजट प्रस्ताव पारित व अनुमोदित किया गया।

उक्त प्राधिकरण बैठक के पष्चात प्राधिकरण के समस्त विकास कार्य की समीक्षा की गई एवं तकनिकी शाखा के समस्त अधिकारियों की बैठक ली गई जिसमें विकास कार्याे को समय पर गुणवतापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देष दिये गये। मुख्य रूप से जयपुर रोड 6 लेन कार्य व लोहागल रोड 4 लेन तथा अबेडकर भवन निर्माण पर चर्चा की गई तथा अन्त में निर्देष दिये गये की सभी कार्य समय पर पूर्ण कराये जावें।

error: Content is protected !!