ब्यावर, एक मार्च। राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान 2019 के लिए ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक उप खण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। प्लस पोलियो अभियान 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित होगा। इसके व्यस्थित संचालन के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक 5 मार्च को अपराह्न 4 बजे आयोजित होगी।
प्लस पोलियो अभियान के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित
ब्यावर, एक मार्च। राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान 2019 के लिए जवाजा में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कन्ट्रोल रूम 09 मार्च से 12 मार्च तक कार्यरत रहेगा। इसके दूरभाष नम्बर 267007 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
सम्पर्क समाधान एवं जन सुनवाई 7 मार्च को
ब्यावर, एक मार्च। उप खण्ड अधिकारी ब्यावर की अध्यक्षता में उप खण्ड स्तरीय सम्पर्क समाधान एवं जन सुनवाई जवाजा पंचायत समिति सभागार में आयोजित होगी। इसमें 07 मार्च को प्रातः 10 बजे से नागरिक अपनी समस्याओं का निराकरण करवा सकेंगे।