सोमलपुर में हुई रात्रि चौपाल

अजमेर, 08 मार्च। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि कतार में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। ताकि आमजन को राहत मिल सके।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुक्रवार को पीसांगन पंचायत समिति के सोमलपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक परिसर में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जलदाय विभाग, कृषि, श्रम विभाग, जिला परिषद के अधिकारियों ने अपने -अपने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एम.एल वर्मा, जिला रसद अधिकारी श्री संजय माथुर, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक अनुपमा टेलर, पीसांगन विकास अधिकारी श्री दलीप कुमार, आईएएस प्रशिक्षु तेजस्वी राना एवं अर्तिका शुक्ला सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!