अजमेर 08 मार्च । जिला प्रमुख वन्दना नोगिया ने आज साडा-माडा योजनान्तर्गत अनुसूचित जनजाति की छात्रा ममता मीना को स्कूटी वितरण की। स्कूटी मिलने से छात्रा ने प्रसन्नता जाहिर की व परिजनों ने जिला प्रमुख महोदया का आभार व्यक्त किया।
साथ ही आज जिला प्रमुख वन्दना नोगिया की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजिक की गयी जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2013 अन्तर्गत रिक्त रहे पदों पर कट आॅफ में आ रहे 2 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का अनुमोदन किया। बैठक में जिला प्रमुख वन्दना नोगिया सहित मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर श्री गजेन्द्र ंिसंह राठौड, कलक्टर प्रतिनिधि के रूप में अतित्र जिला कलक्टर प्रथम श्री आनन्दी लाल वैष्णव, अति. जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.शि. श्री नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
(प्रवीण कुमार माहेश्वरी)
निजी सहायक, जिला प्रमुख
जिला परिषद अजमेर