ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 807 वां सालाना उर्स शुरु

अजमेर, 08 मार्च । चांद दिखाई देने के साथ ही महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 807 वां सालाना उर्स शुरु । यह जानकारी देते हुए ख्वाजा साहब के गद्दीनशीन एस. एफ. हसन चिश्ती ने बताया कि चांद दिखने के साथ ही आहता-ए-नूर दरगाह शरीफ में होने वाली महफिल-ए-कव्वाली (ज्ञातव्य है कि महफिल-ए-कव्वाली चिश्तिया सिलसिले में एक प्रार्थना है जिसके माध्यम से खुदा तक पहुंचा जाता है) ईशा की नमाज के बाद शुरु । यह कार्यक्रम चांद की पहली रात से लेकर नवीं रात तक चलता है। इस अवसर पर महफिल की शुरुआत पवित्र कुरआन की आयत से की जाती है। नात-मनकबत के नजराने पेश किये जाते है। देश-विदेश के बड़ी संख्या में जायरीन हिस्सा लेते है। अन्त में बाद फातेहा के दुआ की जाती है एवं तबर्रुख बांटा जाता है।

error: Content is protected !!